vyavsay ko badhane ke liye zaroori baatein

व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जरुरी बातें

अपने ग्राहकों को जानना किसी भी बिजनेस का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, इसलिए यदि को बिजनेसमैन  खुद का बिजनेस बढ़ाना चाहता है तो उसे अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है. अपने उत्पाद या सर्विस को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विकसित करना चाहिए और अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं के बारे में सही जानकारी जुटाने के लिए उनसे समय समय पर फीडबैक लेते रहना चाहिए.

अच्छी ग्राहक सेवा प्रदान करना किसी भी बिजनेस के लिए जरूरी होता है, चाहे किसी उत्पाद की बिक्री करनी हो या फिर कोई सर्विस लोगों को देनी हों, अपने उत्पाद या सेवा के बारे में ग्राहक की शिकायत या पूछताछ का सही समाधान और जानकारी देना बिजनेसमैन का दायित्व होता है. ग्राहक को संतोषजनक उत्तर मिलना बहुत आवश्यक होता है, इससे ग्राहकों का ब्रांड पर विश्वास बढ़ता है. साथ ही संतुष्ट हने पर वही ग्राहक अपने परिचितों व अन्य लोगों को भी उद्यमी के ग्राहक के रूप में परिवर्तित कर सकते हैं. इसलिए सुनिश्चित करना चाहिए कि दी गयी ग्राहक सर्विस असाधारण हो जिसे ग्राहक हमेशा याद रखें और किसी बिजनेस को बढाने में भी मदद करें

किसी भी बिजनेस में मौजूदा ग्राहकों को नर्चर करना भी बहुत आवश्यक होता है, इसलिए उद्यमी को मौजूदा ग्राहकों से संपर्क बनाये रखना चाहिए इसके लिए समय समय पर ईमेल या मैसेज के माध्यम से अपने ग्राहकों को न्यूज़लैटर भेजा जा सकता है, जिसमें उन्हें आने वाले समय के ऑफर एवं प्रमोशनल इवेंट के बारे में बताया गया हो.  इसी के साथ साथ अधिक काम प्राप्त करने एवं अपना ग्राहक आधार बढाने के लिए भी प्रयास करें लेकिन नए ग्राहकों एवं मौजूदा ग्राहकों को नर्चर करने में संतुलन बनाये रखना बेहद आवश्यक होता है.

अपना बिजनेस बढाने के लिए उद्यमी चाहे तो खुद के इवेंट भी आयोजित करा सकते है और उनकी मेजबानी खुद कर सकते है. इन इवेंटस में उद्यमी को अपने कुछ बेहतरीन ग्राहकों को बुलाकर सम्मानित भी करना चाहिए. इससे लोगों में यह विश्वास बढ़ता है कि यह ब्रांड तो अपने ग्राहकों के बारे में बहुत अधिक सोचती है जिससे कस्टमर बेस बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है.

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का