life story of brij bhushan sharan singh in hindi

ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय

ब्रज भूषण शरण सिंह प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश के राजपूत बाहुबली नेताओं में गिने जाते है, जिनका अपने क्षेत्र में अलग ही दबदबा रहा है. वह भारतीय जनता पार्टी के सांसद रह चुके है. वह भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI ) के अध्यक्ष पद पर सन 2014 से लगभग 10 वर्षों तक बने रहे.

उत्तर प्रदेश के दबंग नेताओं में ब्रज भूषण शरण सिंह की गिनती होती है. उनके प्रभाव और ख्याति की व्याख्या उनका छह बार लोकसभा सांसद बनना बखूबी करता हैं. ऐसा माना जाता हैं कि उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक संसदीय सीटों पर ब्रज भूषण शरण सिंह काफी प्रभाव रखते है. इस क्षेत्र में उनका प्रभाव इतना है कि वह वहां पर चुनावी नतीजों को पलटने का माद्दा रखते है. 

सन 2023 में हरियाणा की एक महिला पहलवान ने उन पर यौन शोषण जैसे गम्भीर आरोप लगाए तो उन्होंने निडरता से उनका सामना किया और संवैधानिक जांच की मांग रखते हुए आरोपों को राजनीती व खिलाडियों की मनमानी न चलने जैसे कारणों से प्रेरित बताया. हालांकि इन कथित पीड़ित खिलाडियों के समर्थन में देश के कई विख्यात पहलवान भी शामिल हो गए थे, जिनमें से कुछ राष्ट्रीय और ओलंपिक पदक विजेता भी थे. ये खिलाडी काफी समय तक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर भी बैठे थे. 

2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में जब विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से जीत दर्ज की तो बृज भूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, कि विनेश फोगाट जहां भी जाती हैं, वहां सत्‍यानाश हो जाता है. भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व सांसद ने तंज कसते हुए कहा था कि वह कुश्‍ती में थीं तो, दो साल कुश्‍ती का सत्‍यानाश किया और कांग्रेस में गई तो खुद तो जीत गईं, लेकिन जीती हुई कांग्रेस का सत्‍यानाश कर दिया.

विनेश फोगाट पहले जूनियर खिलाडियों के साथ अन्याय करते हुए, उनको दबाना चाह रही थी. कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष रहते हमने विनेश फोगाट जैसे अभिमानी और असभ्य लोगों के इस अन्याय के खिलाफ युवा प्रतिभाशाली पहलवानों का साथ दिया तो ये लोग हम पर मिथ्या और झूठा आरोप लगाने लगे. साथ ही इन्होने झूठे आंदोलन करके राजनीतिक रोटियां सेकने की भी भरसक कोशिस की लेकिन सफल नहीं हो सके.  

सन 2026 में ब्रज भूषण शरण सिंह ने वीर कुवंर प्रताप सिंह क्षत्रिय एकता रैली में बड़े बयान देते हुए 2027 यूपी विधानसभा चुनावों से पहले राजपूत एकता का स्पष्ट सन्देश दिया था. उन्होंने रैली में उपस्थित दिग्गज राजपूत नेता रघुराज सिंह राजा भैय्या और धनञ्जय सिंह का नाम लेते हुए कहा था, हम लोगों का दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा. साथ ही उन्होंने सत्ता को सीधा सन्देश देते हुए कहा था अगर किसी को हमारे प्रभाव के विषय में संशय है तो स्पष्ट करें, आने वाले चुनावों में हम अपनी ताकत दिखा देंगे.         

Read more at headlineshunt :

  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार