life story of palak sindhwani

पलक सिधवानी का जीवन परिचय

पलक सिधवानी को मशहूर इंडियन टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रसिद्ध किरदार सोनू भिड़े से ख्याति मिली. पलक सिधवानी द्वारा निभाया गया टप्पू सेना की इकलौती लड़की सोनू भिड़े का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया. 

पलक सिधवानी का जन्म 11 अप्रैल 1998 को मध्य प्रदेश के मनासा नाम के एक छोटे से कस्बे में हुआ था. 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए भारतीय दर्शकों के दिल में एक विशेष स्थान है. इस टी वी शो के सभी कलाकार दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल से लेकर अमित भट्ट उर्फ बापूजी तक एक से बढ़कर एक है, इनके फैंस शो से जुड़े हर अपडेट्स को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. वहीं, बाल कलाकारों की टोली यानि कि टप्पू सेना तो इस शो की जान है. 

पलक सिधवानी ने सन 2019 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ज्वाइन किया था. हालांकि, इससे पहले भी पलक छोटे परदे पर काम कर चुकी थी, दरसअल एक समय देश के सबसे चर्चित म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल के लिए उन्होंने एक प्रोमो शूट किया था. इस प्रोमो के लिए ही पलक सिधवानी ने अपनी पहली सैलरी ली थी.

इंडियन आइडल के प्रोमो के अलावा पलक सिधवानी अमूल बटर के विज्ञापन में तथा डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज होस्टेजेस में भी काम कर चुकी है. लेकिन सबसे बड़ा ब्रेक जिसने पलक सिधवानी को पहचान दिलाई वो था टीवी हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा. चूंकि पलक के पापा को भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो बहुत पसंद था, तो जब पलक सिधवानी को सोनू का किरदार ऑफर हुआ तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कर दी थी.

सितम्बर 2024 में पालक सिधवानी शो से जुडी एक कॉन्ट्रोवर्सी में आ गयी थी जब उन्होंने शो के अधिकारीयों द्वारा उनके करियर को ख़त्म कर देने की धमकी देने का आरोप लगाया था. 

27 सितम्बर 2026 को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो पोस्ट से पलक सिंधवानी उर्फ सोनू ने काफी सुर्खियां बटोरी क्योंकि उनका यह वीडियो सोसाइल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में खूबसूरत लग रही पलक एक इवेंट शो की स्टेज पर पार्टनर फिल्म के फेमस सांग दुपट्टा तेरा नौ रंग दा पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही है. पलक सिंधवानी ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आपकी बेटी माहौल बना लेती है. 

Read more at headlineshunt :

  •     आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय