वामन अवतार को भगवान श्री हरि विष्णु का पांचवा अवतार माना जाता है. वामन अवतार में भगवान विष्णु ने एक कम लम्बाई वाले बौने ब्राह्मण का रूप धारण किया था और वामन अवतार धरकर राजा बलि से तीन पग भूमि का दान मांगा था.
अवतार की कथा कहती है कि जब दैत्यराज बलि ने देवराज इंद्र को हराकर स्वर्ग पर अपना अधिकार कर लिया तो पराजित इंद्र की दयनीय स्थिति को देख उनकी मां अदिति बहुत दुखी हुईं और उन्होंने अपने पुत्र के उद्धार के लिए विष्णु भगवान की आराधना की. अदिति की आराधना से प्रसन्न होकर विष्णु भगवान ने प्रकट होकर कहा देवी! चिंता मत करो, मैं तुम्हारे पुत्र के रूप में जन्म लेकर इंद्र को उसका खोया राज्य दिलाऊंगा.
इसके बाद फिर जब दानव राजा बलि तीनों लोकों पर अपना अधिकार जमाकर अपने पराक्रम और दानवीरता के कारण बहुत प्रसिद्ध हो गए तो भगवान विष्णु ने समय आने पर अदिति के गर्भ से वामन के रूप में अवतार लिया. उनके ब्रह्मचारी रूप को देखकर सभी देवता और ऋषि-मुनि आनंदित हो उठे थे.
जब राजा बलि स्वर्ग पर स्थायी अधिकार जमाने के लिए अश्वमेध यज्ञ करा रहे थे, तब विष्णु भगवान ने वामन रूप लेकर बलि के यज्ञ में जाने का निर्णय लिया तो उनके तेज से यज्ञशाला प्रकाशित हो उठी. यह देख राजा बलि ने उन्हें एक उत्तम आसन पर बिठाकर उनका सत्कार किया और अंत में उनसे भेंट मांगने के लिए कहा.
तब राजा बलि से वामन भगवान ने तीन पग भूमि का दान माँगा और उन्होंने वामन भगवान को यह दान देने का वचन दिया. फिर वामन भगवान ने अपने तीन पगों से समस्त ब्रह्मांड को नाप लिया. उन्होंने पहले पग में धरती नापी, दूसरे में स्वर्ग नापा, और तीसरे पग के लिए जब कुछ नहीं बचा तो राजा बलि ने वामन भगवान के सामने अपने सिर को प्रस्तुत करते हुए उसपे पग रखने के लिए बोला.
अपना सब कुछ गंवा चुके बलि को अपने वचन के लिए अडिग रहते देख वामन भगवान प्रसन्न हो गए. उन्होंने बलि के सिर पर अपना पग धरते हुए उसका उद्धार किया और उसे पाताल का अधिपति बना दिया.
इस प्रकार भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा बलि के अहंकार को तोड़ा, देवताओं को उनके भय से मुक्ति दिलाई और ब्रह्मांड की व्यवस्था को पुनः देवताओं को वापस करा दिया.
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार