sandeep dhaula the bird man from punjab

संदीप धौला द बर्ड मैन फ्रॉम पंजाब

संदीप धौला एक ऐसी शख्शियत है, जिन्होंने एक सामान्य जनमानस के तौर पर कुछ ऐसा किया जिसने उन्हें विशेष बना दिया. संदीप धौला के प्रकृति और जीव प्रेम ने उनसे एक ऐसा महान कार्य कराया, जिसने उन्हें पुण्य और परोपकार के साथ ही प्रसिद्धि भी दिलाई.  

इंसान तो पानी फ़िल्टर लगाकर पी लेगा, अगर बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास चला जाएगा पर पक्षियों के लिए कुछ भी नहीं है, पक्षियों के पास कोई डॉक्टर नहीं है, वह कहाँ जायेंगे यही सोचकर संदीप धौला सन 2002 से इन बेजुबान परिंदों के लिए आशियाना बनाने, उनके दाना-पानी का इंतजाम करने और पेड़ लगाने का काम कर रहे हैं.

देशभर में लाखों घोंसले लगा चुके संदीप धौला ने यह परोपकारी कार्य सन 2002 में तब शुरू किया, जब उनका अपना पक्का मकान बना और उन्होंने देखा धीरे-धीरे पक्षी घट रहे थे. तब उन्होंने गांव के बुजुर्गों से पूछा कि ये पक्षी कम क्यों हो रहे हैं, तो बुजुर्गों ने बताया पहले कच्चे घर में पक्षी अपनी संतति बढ़ाते थे, बड़े पेड़ों की होल में ये अपने घर बनाते थे. लेकिन अब घर पक्के हो गए है, पेड़ कटने लगे है, इसलिए ये पक्षी आगे संतति नहीं बढ़ा पा रहे हैं.

सारी बातें जानकार संदीप धौला ने घोंसले लगाने शुरू किए, कुछ लोगों ने ऐसा भी तर्क दिया कि वह घोंसले लगाकर पक्षियों को आलसी बना रहे हैं, लेकिन संदीप लोगों को समझाते कि वह तो बस पक्षियों को एक सुरक्षित जगह दे रहे हैं घोंसले पक्षी खुद ही बनाते हैं. पक्षियों को घोंसले बनाने के लिए तिनके मिल सके, इसलिए संदीप ने अपने प्रकृति संवर्धन के लिए झाड़ी वाले पौधे लगाने का निर्णय लिया.

यह संदीप धौला के परोपकारी प्रयासों का ही नतीजा है कि आज पंजाब में उनके गांव के हर घर और घर के खम्भे पर पक्षी का घोंसला बना है, जिससे पक्षियों की संख्या में कई गुना बढ़ वृद्धि हुई है. संदीप धौला जैसे पक्षी प्रेमी के ये भागीरथी प्रयास इंसानों और पक्षियों की सवेदनाओं के जुड़ाव को आज भी बनाये हुए है. 

Read more at headlineshunt :

  •     आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय