राजा बलि महान दानवीर पराक्रमी दैत्य राज थे, और वे सात चिरंजीवीयों में से भी एक हैं. विष्णु भगवान के बड़े भक्त प्रहलाद के बलि पोते भी थे और दादा प्रहलाद की तरह ही श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा राजा बलि पर भी हुई थी. राजा बलि असुरों के राजा होकर भी महान और गौरवशाली माने जाते हैं.
अपने पराक्रम से राजा बलि ने जब तीनो लोकों का राज्य जीत लिया तो देवताओं को चिन्ता हुई. उन्होंने नारायण से सहायता मांगी तो भगवान श्री हरि नारायण ने वामन अवतार लिया.
जब राजा बलि के पास त्रिलोकी का राज्य था और भगवान वामन ने उनसे तीन पग भूमि दान में मांगी थी, तो उन्होंने प्रसन्न होकर अपने गुरु शुक्राचार्य जी के मना करने के बाद भी दान का संकल्प कर दिया था. यह जानते हुए भी कि यह स्वयं श्री हरि विष्णु जी ही हैं, राजा बलि अपने संकल्प से डिगे नहीं, जिसके पश्चात भगवान वामन ने अपने दो पगों में सम्पूर्ण लोकों को नाप लिया, तो राजा बलि ने अपने संकल्प को पूर्ण करने के लिए तीसरा पग रखने के लिए खुद के शीश को झुका कर वामन भगवान के चरण के नीचे रख दिया था. जिसे भगवान ने अपने चरण से छू कर राजा बलि को भी अपना लिया था.
भगवान वामन ने राजा बलि को उनकी वचन के प्रति निष्ठा और समर्पण के भाव से प्रसन्न होकर अभयदान के साथ ही वरदान में पाताल का अक्षय राज्य भी दिया था. यहीं नहीं देवशयन के काल में यह भी माना जाता है कि भगवान विष्णु जी राजा बलि के द्वारपाल के रूप में पाताल में ही रहते हैं.
ऐसा भी माना जाता है कि राजा बलि का राज्य संपूर्ण दक्षिण भारत में था, और उन्होंने महाबलीपुरम को अपनी राजधानी बनाया था. राजा बलि को केरल में मावेली भी कहा जाता है. यह संस्कृत शब्द महाबली का तद्भव रूप है, जिसे कालांतर में बलि लिखा गया. केरल में मनाया जाने वाला विश्व प्रसिद्ध ओणम त्योहार महाबली की स्मृति में ही मनाया जाता है.
प्रसिद्ध पौराणिक पात्र वृत्र प्रथम मेघ के वंशज हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद थे और प्रह्लाद के पुत्र विरोचन के पुत्र राजा महाबली हुए. इस प्रकार प्रह्लाद के राजा बलि पौत्र हैं.
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का