mahika sharma famous model of india

माहिका शर्मा फेमस मॉडल ऑफ इण्डिया

माहिका शर्मा भारत की फेमस मॉडल और अभिनेत्री है. इकॉनमी और फाइनेंस वाले बैकग्राउंड से आने वाली माहिका शर्मा मॉडलिंग की दुनिया की उभरता हुआ सितारा है. माहिका शर्मा बड़े डिजाइनरों के साथ अपने काम और डेडिकेशन के लिए जानी जाती है.
 
मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे कई शीर्ष डिज़ाइनरों के लिए रैंप वॉक करने वाली माहिका शर्मा एक लोकप्रिय मॉडल भी हैं, माहिका ने कई म्यूजिक वीडियोज और शार्ट फिल्मों में भी काम किया है. साथ ही कई बड़े ब्रांडस तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो आदि के साथ भी माहिका काम कर चुकी है. उन्होंने इंडियन फैशन अवार्ड्स 2024 में मॉडल ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार भी जीता है और कई प्रतिष्ठित फैशन मैग्जींस द्वारा माहिका शर्मा को फैशन जगत के उभरते सितारे के रूप में दिखाया गया है.

कैमरे के सामने आकर अपनी खूबसूरती और अभिनय का कौशल दिखाने का सपना रखने वाली माहिका शर्मा ने दसवीं  की बोर्ड परीक्षा में पूरे 10 सीजीपीए हासिल करने के बाद हायर स्टडीज के लिए इकनॉमिक्स और फाइनेंस विषयों को चुना. हालाँकि माहिका काफी ब्रिलिएंट स्टूडेंट थी, और उनके माता-पिता सोचते थे कि वह डॉक्टर या इंजीनियर बनेगी. लेकिन माहिका एक मॉडल, अभिनेत्री बनने के लिए अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित थीं.

मॉडलिंग के अपने सपने को पूरा करने के लिए माहिका शर्मा ने शुरुआत में गुजरात और दिल्ली में स्थानीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर भी अपनी मार्केटिंग शुरू कर दी. मॉडलिंग के साथ-साथ, फिटनेस का भी शौक रखने वाली माहिका शर्मा ने कॉलेज के तुरंत बाद योगा टीचर की ट्रेनिंग पूरी की.

माहिका अपनी व्यावसायिकता के लिए भी जानी जाती हैं और भारत की शीर्ष मॉडलों में से एक हैं. 2024 में, एक बड़े महत्वपूर्ण शो से पहले मेकअप एलर्जी के कारण उन्हें ऑय इंफेक्शन भी हो गया था, लेकिन फिर भी उन्होंने परेशानी के बावजूद आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया था.

इसी तरह एक और शो के दौरान, माहिका की हिल टूट गई थी, लेकिन तब भी निराश होने के बावजूद, उन्होंने अपना रैम्प वाक जारी रखा था. यह देखकर  उस वॉक के लिए लोगों ने भी माहिका को बहुत सपोर्ट किया था.

सितम्बर 2025 में माहिका शर्मा का नाम मशहूर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ नहीं जोड़ा गया जब रेडिट पर एक थ्रेड में माहिका की एक सेल्फी के बैकग्राउंड में एक पुरुष की धुंधली फोटो दिखाई गई, जिससे सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि क्या यह हार्दिक ही हैं. यह जिज्ञासा तब और बढ़ गई जब एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने माहिका की एक पोस्ट में हार्दिक का जर्सी नंबर 33 देखा. 

फिर जब प्रशंसकों ने देखा कि हार्दिक और माहिका दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो भी करते हैं, और माहिका ने हार्दिक के कई पोस्ट लाइक भी किए हैं, तो यह चर्चा तब और तेज़ हो गई. अटकलों को और हवा देते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र्स ने हार्दिक और माहिका को अलग-अलग तस्वीरों में एक जैसे बाथरोब पहने हुए भी नोट किया. फिर माहिका शर्मा एक फोटो में दुबई जाते हुए भी दिखी है, इस समय हार्दिक पांड्या भी एशिया कप के लिए टीम इंडिया के साथ दुबई में ही थे.

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का