मेजर ध्यानचंद हाॅकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक थे. उनको हाॅकी का जादूगर भी कहा जाता है.
सन 1926 से 1949 तक भारतीय हाॅकी टीम के लिए खेलते हुए मेजर ध्यानचंद ने लगभग 570 गोल किये, जो कि किसी भी देश के हाॅकी खिलाड़ी के द्वारा किये गये गोलों में सर्वाधिक है. उनके अभूतपूर्व और महत्वपूर्ण योगदान के लिए अक्सर उनको भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग उठती रहती है.
भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाडीयों में गिने जाने वाले ध्यानचंद तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे थे. 1928 का एम्सटर्डम ओलम्पिक, 1932 का लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936 का बर्लिन ओलम्पिक लगातार भारतीय हॉकी टीम ने जीते थे, जिसमें मेजर ध्यानचंद की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका थी.
29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे मेजर ध्यानचंद की जन्मतिथि को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. साथ ही उनके नाम पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है.
यह पुरस्कार भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा हर साल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडी को दिया जाता है. 1991 - 1992 से दिए जा रहे इस पुरस्कार का नाम पहले राजीव गाँधी खेलरत्न पुरस्कार था, जिसे अगस्त 2021 में तत्कालीन भारत सरकार ने नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया था.
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार पाने वालों को 25 लाख रुपये का नकद, एक पदक और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है.
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का