हार्दिक पांड्या मशहूर भारतीय क्रिकेट प्लेयर हैं, उनका पूरा नाम हार्दिक हिमांशु पण्ड्या है.
हार्दिक पांड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात के सूरत में चोर्यासी गांव में हुआ था. हार्दिक पांड्या के पिता का नाम हिमांशु पांड्या और माता का नाम नलिनी है. हार्दिक पांड्या के बड़े भाई का नाम कुणाल पांड्या है, ये दोनों भाई मशहूर क्रिकेटर है और मुंबई इंडियंस के लिए कई सालों तक एक साथ खेलें है.यही नहीं दोनों भाइयों ने अंतराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेट टीम में भी एक साथ मैच खेले है.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बड़ौदा क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले हार्दिक पांड्या राइट हैंडेड फ़ास्ट बॉलर तथा राइट हैंड मिडिल आर्डर बैट्समैन है. हार्दिक पांड्या के इंटरनैशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत 26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 क्रिकेट मैच से हुई थी.
आईपीएल 2022 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स की टीम ने अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था.
हार्दिक पांड्या की शादी मशहूर मॉडल नताशा स्टेनकोविक, से 31 मई 2020 में कोविड के दिनों में हुई थी, हालांकि चार साल बाद जुलाई 2024 में दोनों ने अपने अलग होने की पुष्टि कर दी थी. जिसके बाद क्रिकेटर ने कहा था, चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हमने इस रिश्ते के लिए अपने पूरे प्रयास किये और अपना सब कुछ दिया. अब हमारा मानना है कि अलग होना ही हम दोनों के हित में है. हालांकि रिलेशनशिप में आते समय हमने जो खुशी, आपसी सम्मान और साथ साझा किया, उसे देखते हुए यह एक कठिन फैसला है.
हमें एक बेटे के रूप में अगस्त्य का ईश्वर सेआशीर्वाद मिला है, जो हम दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा, और हम उसका सह-पालन करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम उसकी खुशी के लिए उसे हर संभव सहयोग करें. इस कठिन और संवेदनशील समय में हार्दिक पांड्या ने सभी से प्राइवेसी देने का भी अनुरोध किया था.
नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या जैस्मीन वालिया के साथ भी रिलेशन में रहे लेकिन यह भी ज्यादा लम्बा नहीं चल सका.
इसके बाद सितम्बर 2025 में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की नई गर्लफ्रेंड मॉडल माहिका शर्मा बनी.
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का