aparna sen a film actress and director

अपर्णा सेन ए फिल्म एक्ट्रेस एंड डायरेक्टर

अपर्णा सेन बंगाल से आने वाली एक खूबसूरत भारतीय फिल्म अभिनेत्री होने के साथ साथ, लीक से हटकर फिल्में बनाने वाली एक प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक भी हैं. 

कोलकाता अपर्णा सेन का गृहनगर है, वही से ही उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. अपर्णा सेन का जन्म 25 अक्टूबर 1945 को एक बंगाली ब्रह्मो परिवार में हुआ था, उनके माता पिता मूल रूप से पूर्वी बंगाल से थे. अपर्णा सेन के पिता चिदानंद दासगुप्ता मशहूर फिल्म निर्माता और वरिष्ठ आलोचक हैं. अपर्णा सेन की माँ सुप्रिया दासगुप्ता, प्रसिद्ध बंगाली कवि जीवनानंद दास की चचेरी बहन हैं. 

उनका बचपन अधिकांशतः हजारीबाग और कोलकाता में बीता था. अपर्णा सेन की स्कूलिंग कोलकाता के मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से हुई है. जिसके बाद उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स के साथ आर्ट्स में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया, हालांकि, उन्होंने डिग्री पूरी नहीं की.

सन 1961 में अपर्णा सेन की मुलाकात कोलकाता में मैग्नम फोटोग्राफर ब्रायन ब्रेक से हुई, जो अपर्णा सेन की अद्भुत सुंदरता को देखकर इतने प्रभावित हुए कि अपने सबसे प्रसिद्ध फोटोग्राफ में से एक के लिए मॉडल के रूप में अपर्णा को साइन कर लिया.

सन 1969 में अपर्णा सेन मर्चेंट आइवरी प्रोडक्शंस की अंग्रेजी भाषा की फिल्म द गुरु में नजर आईं, फिर उन्होंने मर्चेंट-आइवरी के साथ दो अन्य फिल्में भी कीं, बॉम्बे टॉकी 1970 में, और हुलाबालू ओवर जॉर्जी एंड बोनी पिक्चर्स 1978 में. 

सन 1981 में अपर्णा सेन ने स्मैश हिट फिल्म 36 चौरंगी लेन के साथ एक फिल्म निर्देशक के रूप में अपने नए स्किल से सबको अवगत कराया. इस फिल्म की पटकथा लेखिका भी अपर्णा खुद ही थीं. फिल्म निर्देशक के रूप अपर्णा सेन को इस फिल्म के लिए आलोचकों से कई सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं और इसने भारतीय राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार और मनीला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ग्रांड प्रिक्स गोल्डन ईगल भी जीता. 

अपर्णा सेन ने निजी जीवन में तीन शादियाँ कीं, जिसमें उनकी पहली शादी संजय सेन से बहुत छोटी उम्र में हुई. फिर दूसरी शादी अपर्णा ने विज्ञान लेखक और पत्रकार मुकुल शर्मा से की, जिसमें आपसी सहमति के बाद उन्होंने तलाक ले लिया. इसके बाद अपर्णा की तीसरी शादी कल्याण रे के साथ हुई थी, जो एक लेखक और अंग्रेजी के प्रोफेसर थे, वह संयुक्त राज्य अमेरिका में रैंडोल्फ, न्यू जर्सी में काउंटी कॉलेज ऑफ मॉरिस में पढ़ाते थे. अपर्णा सेन की दो बेटियां, कमलिनी और मशहूर फिल्म अभिनेत्री कोंकणा सेन है. उनके दो पोते-पोतियां भी हैं.

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का