adbhut hai gunkari haldi

अदभुत है गुणकारी हल्दी

हल्दी एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि, जड़ी बूटी, मसाला और सब्जी है.

हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन में एंटी-इन्फ्लेमेट्री, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं और इसीलिए यह कई ब्यूटी और डर्मेटॉलजी से जुड़े उत्पादों में प्रयोग की जाती है. हल्दी से चेहरे पर आने वाले कील-मुंहासे और उनकी वजह से होने वाली सूजन को भी दूर किया जा सकता है. हल्दी न सिर्फ चेहरे के दाग-धब्बों को हटाती है बल्कि चेहरे पर निखार और चमक लाने का काम करती है.

इसका प्रयोग चेहरे पर करने से चेहरा चाँद की तरह चमक जाता है क्योकि हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी वेक्टेरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है. हल्दी स्किन से सम्बंधित कई सारी समस्याओ को भी खत्म कर देती है. इसीलिए हल्दी का इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट में भी किया जाता है. बाजार में उपलब्ध कई क्रीम, लोशन, पाउडर, साबुन और फेसपैक आदि में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है.

भारत में उगाई गयी हल्दी को सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले रासायनिक पदार्थ करक्यूमिन की मात्रा बाकी  उगाई गयी हल्दी से अधिक होती है. इसके अतिरिक्त हल्दी में विटामिन ए, प्रोटीन 6.3%, कार्बोहाइड्रेट 69.4% और खनिज तत्व 3.5% मात्रा में होते हैं. हल्दी में हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने की भी अद्भुत शक्ति होती है. 

हल्दी का उपयोग आयुर्वेदिक हर्बल दवाओं को बनाने में भी किया जाता है और इससे बनी औषधियां बदन दर्द, थकान दूर, इम्युनिटी और सांस संबंधी परेशानियों में बहुत असरदार होती हैं.

हल्दी करकुमा लोंगा पौधे की जड़ से प्राप्त होती है, जो वैज्ञानिक तौर पर अदरक परिवार में एक बारहमासी पौधा है. हल्दी का सबसे प्रमुख सक्रिय अंश है करक्यूमिन.  करक्यूमिन ही हल्दी को पीला रंग देता है.

एक पीले पाउडर के रूप में हल्दी, कई खाद्य पदार्थों, विशेष रूप से करी के स्वाद के लिए मसाले के रूप में प्रयोग की जाती है, और उन्हें पीला रंग देती है.

घर में खाने के रूप में प्रयोग की जाने वाली साधारण सी लगने वाली हल्दी स्वास्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. हल्दी खाने को चार चाँद लगाता देती है.

  • Headlineshunt
  • Please watch Video related to the article adbhut hai gunkari haldi


Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का