zeenat aman the bold bollywood actress

जीनत अमान द बोल्ड बॉलीवुड एक्ट्रेस

जीनत अमान भारतीय सिनेमा जगत की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है. जो अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस छवि के लिए भी जानी जाती है.  जीनत अमान का असली नाम ज़ीनत खान है, उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए अपने पिता के नाम अमान को अपने सरनेम के रूप में चुना. ज़ीनत अमान बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं.

अभिनेत्री जीनत अमान एक मिश्रित पृष्ठभूमि वाले परिवार से आती हैं. जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 को महाराष्ट्र के बॉम्बे शहर में हुआ था. उनके पिता अमानुल्लाह खान एक पठान मुस्लिम थे, जबकि उनकी माँ वर्धिनी शर्वैक्टर या वर्धिनी सिंधा एक महाराष्ट्रीयन हिंदू थीं. जीनत के पालन-पोषण में उनकी माँ का विशेष प्रभाव रहा है. जीनत के माता-पिता का उनकी बहुत छोटी उम्र में ही तलाक हो गया था, और उनकी परवरिश उनकी माँ ने ही की थी. 

जीनत अमान का पर्सनल लाइफ में अभिनेता संजय खान का नाम उनके पहले पति के रूप में लिया जाता है. जिनसे सन 1978 में जीनत की पहली शादी हुई थी, हालांकि यह बहुत ही कम समय लगभग एक साल बाद ही विवादों के साथ समाप्त हो गई. 

अपने फ़िल्मी करियर की प्रसिद्धि के चरम पर, जीनत अमान ने सन 1985 में अभिनेता मज़हर खान से दूसरी शादी की. हालांकि, इस शादी के कुछ ही समय बाद, ज़ीनत को पता चल गया कि मज़हर भी उन्हें धोखा दे रहे है. इसलिए वह उन्हें छोड़ना चाहती थीं, लेकिन इससे पहले संजय खान से धोखा खा चुकी जीनत, अपने बच्चों के लिए अब निजी जीवन में और उथल पुथल नहीं करना चाहती थी, इसलिए अपने बच्चो की खातिर उन्होंने मजहर के साथ रहना जारी रखा. सन  1998 में मज़हर खान के निधन तक वे दोनों साथ रहे. मज़हर खान से जीनत अमान के दो बेटे हैं, अज़ान खान फिल्म निर्देशक है और ज़हान खान संगीतकार है. 

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती हमेशा जीनत अमान को अपने फ़िल्मी करियर का महत्वपूर्ण अंग मानते है, वह कहते है एक समय जब कोई अभिनेत्री मेरे साथ काम नहीं करना चाहती थी, जीनत अमान बॉलीवुड में नंबर 1 हीरोइन होते हुए मेरे साथ काम करने के लिए तैयार थी. मिथुन कहते है, जीनत ने मुझे बी ग्रेड फिल्मों से ए ग्रेड फिल्मों में स्थापित होने में बहुत मदद की.  

Read more at headlineshunt :

  •     आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय