वैशाली रमेशबाबू जिन्हे आर. वैशाली नाम से भी जाना जाता है मशहूर भारतीय शतरंज खिलाड़ी है. इस वुमेन ग्रांड मास्टर ने भारत के राष्ट्रीय चैंपियनशिप और वर्ल्ड अंडर-14 गर्ल्स चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरी थी.
वैशाली रमेशबाबू का जन्म 21 जनवरी 2001 को हुआ था. वैशाली रमेशबाबू मशहूर भारतीय ग्रैंड मास्टर रमेशबाबू प्रग्नानंद की बड़ी बहन भी है.
बचपन से ही भाई प्रज्ञानंद की तरह ही वैशाली भी छोटी उम्र में ही बड़ी कामयाबी हासिल करने लगी थी.
वह सन 2012 में अंडर 11 नैशनल चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ ही अंडर 13 गर्ल्स नैशनल शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता बनी थी.
सन 2017 में वैशाली ने एशियाई व्यक्तिगत ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नाम कमाया था.
सन 2014 में अंडर 15 गर्ल्स नैशनल शतरंज चैंपियनशिप में भी वैशाली ने स्वर्ण पदक जीता था.
सन 2015- 2016 नैशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक भी वैशाली रमेशबाबू ने ही जीता था.
सन 2024 में वैशाली रमेशबाबू महिला चेस ग्रेंड मास्टर बनी.
भारत की इस युवा ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली ने 15 अप्रैल 2026 को इतिहास रचते हुए साइप्रस में खेले गए 2026 महिला कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट को जीता. इसके साथ ही वैशाली रमेशबाबू ने 2026 की महिला वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया.
साथ ही वैशाली रमेशबाबू वह वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने वाली दूसरी भारतीय महिला चेस प्लेयर बन गई हैं. उनसे पहले कोनेरू हम्पी ने सन 2011 में यह उपलब्धि हासिल की थी.
जून 2026 में WR वूमेंस चेस टूर के पहले ही इवेंट में वैशाली रमेशबाबू ने टाइटल जीतकर सुर्खियां बटोरी थी. यह टूर्नामेंट टोक्यो जापान में खेला गया था, यह एक रैपिड गेम इवेंट था, जिसमें आठ खिलाड़ी मुकाबला कर रहे थे, जिसमें फैसला टाइम कंट्रोल से होना था.
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार