संघ लोक सेवा आयोग 2024 की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो नए होनहारों की एक लिस्ट आयी जो आगे चलकर देश की कार्यपालिका में व्यवस्थाओं को सँभालते दिखाई देंगे.
यू पी एस सी 2025 की भर्ती प्रक्रिया में कुल 1,129 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 147 पदों के साथ ही अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के पदों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी.
यूपी के प्रयागराज से आने वाली की शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में टॉप किया तो हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर रही.
यूपीएससी 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स और उनके रोल नंबर निम्नलिखित है :
1 0207872 शक्ति दुबे
2 0831571 हर्षिता गोयल
3 0300122 डोंगरे अर्चित पराग
4 0808110 शाह मार्गी चिराग
5 0818208 आकाश गर्ग
6 6618529 कोमल पुनिया
7 5400818 आयुषी बंसल
8 1909957 राज कृष्ण झा
9 0806331 आदित्य विक्रम अग्रवाल
10 4008761 मयंक त्रिपाठी
शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया में रैंक 1 हासिल करते हुए टॉप किया है. उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है. सन 2018 में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू की थी.
हर्षिता गोयल यूपीएससी 2024 की सेकेंड टॉपर बनी, जिनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह गुजरात में पली-बढ़ीं हैं. हर्षिता गोयल ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से कॉमर्स में ग्रेजुएट किया है. यूपीएससी क्लियर करने से पहले हर्षिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर अपना करियर सेट कर चुकी थी.
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में पूणे के अर्चित पराग डोंगरे ने तीसरी रैंक हासिल करते हुए यूपीएससी के थर्ड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. अर्चित महाराष्ट्र के पुणे से आते हैं और उन्होंने वीआईटी वेल्लोर से इलेट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक किया हुआ है. पढ़ाई के बाद उन्होंने एक साल आईटी फर्म में भी काम भी किया. जिसके बाद पूरी तरह से यूपीएससी की तैयारी पर फोकस करने के लिए अर्चित ने अपनी जॉब छोड़ दी थी.