tukaram mundhe the singham of maharashtra

तुकाराम मुंढे सिंघम ऑफ महाराष्ट्र

तुकाराम मुंढे भारत के प्रसिद्ध प्रसाशनिक अधिकारी है. महाराष्ट्र कैडर से आने वाले तुकाराम मुंढे 2005 बैच के एक अत्यधिक सम्मानित और सख्त आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाहियों के लिए जाना जाता है.

अपने प्रशासनिक करियर के शुरूआती सालों में ही, अपने बेबाक अंदाज और माफियाओं के खिलाफ कठोर फैसलों की वजह से तुकाराम मुंढे को लगभग 25 बार तबादलों का भी सामना करना पड़ा है. 

आईएएस तुकाराम मुंढे का जन्म 3 जून 1975 को महाराष्ट्र के बीड जिले के एक छोटे से गांव ताडसोना में हुआ था. एक किसान परिवार में जन्मे तुकाराम मुंढे को  बचपन में काफी विषम परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ा, उनकी आर्थिक स्थिति भी तब सही नहीं थी. जिला परिषद की मराठी माध्यम स्कूलों से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद तुकाराम मुंढे ने पुणे यूनिवर्सिटी से इतिहास और राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की. जिसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत और प्रयास के बाद तीसरे अटेम्प्ट में राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा पास की और फिर बाद में आईएएस बने.

सिंघम छवि वाले तुकाराम मुंढे को महाराष्ट्र का सिंघम अफसर माना जाता है, क्योंकि वे राजनीतिक दबाव या माफियाओं से कभी नहीं डरते है. इसलिए जहां भी उनकी नियुक्ति हुई, उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और आम जनता के लिए नियमों को सरल बनाते हुए जनहित में बहुत से कार्य किये. 

नवी मुंबई नगर निगम कमिश्नर, नागपुर म्युनिसिपल कमिश्नर, और राज्य स्वास्थ्य सेवा आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए तुकाराम मुंढे ने बहुत से  उत्कृष्ट कार्य किए और सुर्खियां बटोरी. अपनी बेबाक कार्यशैली के कारण, शक्तिशाली राजनेताओं और लॉबी के विरोध के चलते उन्हें अक्सर अपनी कुर्सी भी  गंवानी पड़ी है, और तबादलों का सामना करना पड़ा. अपने 21 साल के करियर में 25 तबादलों का सामना करने वाले तुकाराम मुंढे को अक्सर अशोक खेमका जैसे अन्य ईमानदार अधिकारियों के संघर्षों से भी जोड़ा जाता है.

Read more at headlineshunt :

  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार