भारतीय पौराणिक कथाओं की सबसे कठिन और डरावनी तपस्याओं में दैत्य गुरु शुक्राचार्य, द्वारा मृत-संजीवनी विद्या पाने के लिए की गयी भगवान शिव की तपस्या भी एक है. क्योंकि शुक्राचार्य जानते थे कि देवताओं के पास अमृत है, इसलिए वे अमर हैं, और युद्ध में जब भी देवता और दानव लड़ते, तो देवता जीत जाते क्योंकि उनके पास अपनी खोई हुई शक्तियां वापस पाने के साधन थे.
शुक्राचार्य चाहते थे कि उनके शिष्य दैत्यों को भी अमरता मिले. इसके लिए उन्हें मृत-संजीवनी विद्या जिससे मरे हुए को जीवित करने की शक्ति होती है, की आवश्यकता थी, जो केवल भगवान शिव के पास थी. मृत-संजीवनी विद्या के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु शुक्राचार्य ने हिमालय पर घोर तप शुरू किया.
शुक्राचार्य द्वारा किया गया यह तप सामान्य नहीं था. शुक्राचार्य एक प्राचीन वृक्ष की शाखा से अपने पैरों के सहारे उल्टा लटक कर तपस्या करने लगे. उन्होंने अन्न और जल का पूरी तरह त्याग कर दिया और प्रतिज्ञा की कि वे केवल नीचे जलने वाली सूखी पत्तियों और लकड़ियों से निकलने वाले धुएँ को ही ग्रहण करेंगे. इसी अवस्था में शुक्राचार्य लगभग 1000 वर्षों तक लटके रहे, उनका शरीर जर्जर हो गया, लेकिन उनकी इच्छाशक्ति अडिग थी. शुक्राचार्य की इस तपस्या से, इंद्र और अन्य देवता डर गए और तपस्या को भंग करने के लिए अपनी पुत्री जयंती को भी भेजा. जयंती ने शुक्राचार्य की इस कठिन तपस्या को भंग करने की बहुत कोशिशें कीं, लेकिन वह शुक्राचार्य का ध्यान नहीं भटका सकी. अंत में, शुक्राचार्य की अटूट श्रद्धा और कष्टों भरी तपस्या को देखकर भगवान शिव प्रकट हुए.
तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव ने शुक्राचार्य को न केवल मृत-संजीवनी विद्या प्रदान की, बल्कि उन्हें सौर मंडल के ग्रहों में सर्वश्रेष्ठ स्थान, सबसे चमकीला ग्रह शुक्र ग्रह और समस्त धन-वैभव-संपदा का अधिपति ग्रह भी बना दिया. दैत्य गुरु शुक्राचार्य की इस कहानी का सच यह है कि यह तपस्या केवल शक्ति पाने के लिए नहीं, बल्कि अपने शिष्यों के प्रति समर्पण की श्रेष्ठता को भी दर्शाती है. उल्टा लटककर धुएँ के बीच सांस लेना घुटने और फेफड़ों को खत्म कर देने जैसा था, लेकिन अपने शिष्यों की रक्षा के लिए उन्होंने इसे पूरा किया.
यही कारण है कि आज भी शुक्र ग्रह को ज्योतिष में सबसे चमकीला और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है, क्योंकि यह एक ऐसे गुरु की शक्ति का प्रतीक है जिसने अपने शिष्यों के लिए मृत्यु को भी मात दे दी थी.
आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय