shri hari vishnu swaroop shaligram ji

श्री हरि विष्णु स्वरुप शालिग्राम जी

शालिग्राम जी की हिन्दू धर्म में बहुत महत्ता है. वैज्ञानिक रूप से एक शालिग्राम एक प्रकार का जीवाश्म पत्थर है जो बहुत ही पवित्र पत्थर होता है और यह भगवान श्री हरि विष्णु जी का ही रूप भी होता है. 

क्योंकि हिमालय पर्वत के मध्यभाग में शालग्राम-पर्वत (मुक्तिनाथ) है, जहाँ विष्णु जी के गण्डस्थल से गण्डकी नदी निकलती है, इस नदी से निकलने वाले पत्थरों को शालिग्राम कहा जाता हैं. 

इन पत्थरों के बीच रहने वाले कीड़े अपने तीखे दांतों से शिला को काट-काट कर उसमें चक्र, वनमाला, गाय के खुर आदि का चिह्न बना देते हैं. इन चिह्नों को भगवान विष्णु के सर्वव्यापक होने पर शालिग्राम शिला में भी साक्षात रूप से रहने वाला माना जाता हैं. जिस प्रकार काठ में अग्नि गुप्त रूप से रहती है, वैसे ही शालिग्राम में विष्णु भगवान जी रहते है. शालिग्राम जी की प्राण-प्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती है और पूजा में भी आवाहन तथा विसर्जन नहीं किया जाता है.

सभी शालिग्राम शिलाएं सुख देने वाली मानी जाती हैं, क्योंकि जहां शालिग्राम शिला रहती है वहां भगवान श्रीहरि व लक्ष्मी जी के साथ सभी तीर्थ भी हमेशा निवास करते हैं. मनुष्य के बहुत से जन्मों के पुण्यों से यदि कभी गोष्पद गाय के खुर वाले चिह्न से युक्त श्री कृष्ण शिला प्राप्त हो जाए तो ऐसा माना जाता है कि उसके पूजन से पुनर्जन्म नहीं होता है.

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का