sharten jinapar hua tha helena aur chandragupt maury ka vivaah

शर्तें जिनपर हुआ था हेलेना और चन्द्रगुप्त मौर्य का विवाह

सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य से हारने के बाद यूनानी आक्रमणकारी सेल्यूकस की सेना चन्द्रगुप्त द्वारा बंदी बना ली गयी तो  उसने अपनी अतिसुंदर पुत्री हेलेना के विवाह का प्रस्ताव सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के पास भेजा. हेलेना, सेल्यूकस की सबसे छोटी बेटी थी, जो बहुत अधिक खूबसूरत थी.

हेलेना के विवाह का प्रस्ताव मिलने पर चन्द्रगुप्त मौर्य के गुरु आचार्य चाणक्य ने ही सम्राट चन्द्रगुप्त से हेलेना का विवाह कराया था, परन्तु उन्होंने विवाह से पहले कुछ शर्ते सेल्यूकस और हेलेना के सामने रखीं थीं, जिन्हे स्वीकार करने के बाद ही हेलेना और चन्द्रगुप्त का विवाह हुआ था.

इस विवाह की पहली शर्त यह थी कि हेलेना और चन्द्रगुप्त की संतान मगध राज्य की उत्तराधिकारी नहीं होगी और इसका कारण उन्होंने बताया था कि हेलेना एक विदेशी महिला है, भारत के पूर्वजों से उसका कोई नाता नहीं है इसलिए भारतीय संस्कृति से हेलेना पूरी तरह अज्ञात है.

दूसरा कारण बताया कि हेलेना विदेशी शत्रुओं की बेटी है, उसकी पूर्ण निष्ठा कभी भी भारत के साथ नहीं हो सकती.

तीसरा कारण चाणक्य ने बताया था कि हेलेना का बेटा विदेशी माँ का पुत्र होने के नाते उसके प्रभाव से कभी मुक्त नहीं हो पायेगा और भारतीय माटी, भारतीय लोगों के प्रति कभी भी पूर्ण निष्ठावान नहीं हो पायेगा.

एक और दूसरी शर्त आचार्य चाणक्य ने हेलेना के सामने यह रखी थी कि वह कभी भी चन्द्रगुप्त मौर्य के राजकार्य में हस्तक्षेप नहीं करेगी और राजनीति और प्रशासनिक अधिकार से पूर्णतया दूर रहेगी. परन्तु गृहस्थ जीवन में हेलेना का पूर्ण अधिकार होगा.

यह घटना आचार्य चाणक्य के विशुद्ध ज्ञान का एक उदहारण मात्र है जो सिद्ध करता है कि भारत ही नहीं विश्वभर में आचार्य चाणक्य जैसा कूटनीतिज्ञ, दूरदर्शी और महान नीतिकार राजनीतिज्ञ आज तक कोई दूसरा नहीं हुआ.

Read more at headlineshunt :

  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार