second lieutenant param vir chakra arun khetarpal

सेकंड लेफ्टिनेंट परमवीर चक्र अरुण खेत्रपाल

सेकंड लेफ्टिनेंट परमवीर चक्र अरुण खेत्रपाल भारत के उन महान सैनिकों में से एक है, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है.  

अरुण खेत्रपाल का जन्म 14 अक्टूबर 1950 को पुणे में एक फौजी परिवार में ही हुआ था. अरुण की भारतीय सेना में भर्ती एन डी ए के जरिये सत्रह साल की उम्र में हुआ था. 

बात सन 1971 की है जब भारत में युद्ध की स्थिति बनी तो इंडियन मिलिट्री फोर्सेज को हाई अलर्ट दिया गया. फिर 3 दिसंबर 1971 की शाम को जब पाकिस्तानी एयरपोर्ट ने इंडियन एरिया में स्ट्राइक लॉन्च की तो भारत ने तुरंत इसके जवाब में 4 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ औपचारिक रूप से युद्ध का ऐलान कर दिया. 

1971 के इस भारत पकिस्तान युद्ध के समय अरुण खेत्रपाल इंडियन आर्मी में एक नई सेकंड लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन हुए थे. आर्मी में कमीशन होने के 6 महीने बाद ही भारत और पाकिस्तान का यह युद्ध छिड़ गया था. युद्ध के समय अरुण खेत्रपाल की रेजीमेंट को आर्डर दिए गए कि वह शकरगढ़ सेक्टर में बसंतर नदी के पास एक प्रिज्साइड को स्थापित करें. क्योंकि बसंतर नदी एक ऐसी जगह थी जो पाकिस्तानी पेश के काफी करीब थी, यह ग्रुप से दोनों देशों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण थी.

भारत पाक युद्ध के समय उनकी ट्रेनिंग चल रही थी. युद्ध के समय ट्रेनिंग कमांडर से विशेष अनुमति लेकर अरुण 17 पूना हार्स के साथ शकरगढ़ सेक्टर आ गए जहां पाकिस्तान बसन्तर नदी पर बने पुल पर कब्जा करके जम्मू से कश्मीर को अलग करते हुए कब्जा करना चाहता था.

17 पूना हार्स को आगे बढ़ते पाकिस्तान टैंको को रोकने का काम सौंपा गया तो कमांडिंग ऑफिसर ने दुश्मन की तादाद को देखते हुए अरुण खेत्रपाल को पीछे हटने के लिए कहा लेकिन अरुण ने कहा उनकी गन अभी काम कर रही है. इस तरह एक एक करके अरुण ने चार पाकिस्तानी टैंकों को अपना निशाना बनाया मगर जब पांचवे टैंक पर निशाना लगते समय एक गोला उनके टैंक पर आकर गिरा और अरुण खेत्रपाल शहीद हो गए.

उनकी इस बहादुरी के लिए मरणोपरांत अरुण खेत्रपाल को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. अरुण खेत्रपाल तब महज 21 साल की उम्र में परम वीर चक्र  से सम्मानित होने वाले सबसे युवा सैनिक बने थे. 

अरुण खेत्रपाल के जीवन पर श्रीराम राघवन द्वारा एक फिल्म भीं बनायीं गयी, जिसका नाम इक्कीस रखा गया. फिल्म इक्कीस में दिखाया गया है कि अरुण खेत्रपाल ने कैसे अपने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाई और अपनी बहादुरी का परिचय दिया. फिल्म इक्कीस में अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, और जयदीप अहलावत आदि ने मुख्य भूमिकाऐं निभाई. यह फिल्म भारतीय सेना की बहादुरी और शौर्य की गाथा को दिखाती है. 

Read more at headlineshunt :

  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार