sakshi dhoni wife of mahendra singh dhoni

साक्षी धोनी वाइफ ऑफ महेंद्र सिंह धोनी

साक्षी धोनी भारत के सबसे मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ है. साक्षी का जन्म 19 नवम्बर सन 1988 में आर के सिंह और शीला सिंह के यहाँ हुआ था.  

साक्षी और धोनी दोनों के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे और दोनों परिवार काफी करीबी भी थे और दोस्त भी थे. साक्षी और एम.एस. धोनी वास्तव में बचपन के दोस्त थे. इतना ही नहीं, बल्कि वे एक ही स्कूल में पढ़ने भी जाते थे.

साक्षी का परिवार रांची से जब देहरादून में शिफ्ट हुआ तो यह क्षण साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी के लिए दोस्ती को कंटीन्यू करने की बड़ी मुश्किलें लेकर आया.  इसके बाद उनकी लाइफ ने उनके लिए अलग-अलग मोड़ ले लिए क्योंकि अब इनके संपर्क टूट गए. 

इस बिछडन के लगभग दस साल बाद, साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी दोनों फिर से कोलकाता में मिले. यह मैच महेंद्र सिंह धोनी के लिए बड़ी खुशी का दिन था. साक्षी अपनी छुट्टियों में मैच देखने आयी थी. इस मैच के बाद साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी मिले और दोनों ने एक दूसरे के साथ मोबाइल नंबर शेयर किये. यही वो पल था जब साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की बचपन की पॉज हुई लव स्टोरी फिर से शुरू हुई. 

हालांकि यह महेंद्र सिंह धोनी के लिए इतना आसान नहीं था, साक्षी को मनाने के लिए और अपने प्रेम को शादी के क्षण तक ले जाने के धोनी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. 

इसके बाद साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी तब सुर्खियों में आये, जब इस जोड़ी ने विवाह का गठ बंधन बनाने का निर्णय लिया. 4 जुलाई, 2010 को साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ परिवार, दोस्तों और देश की बड़ी हस्तियों की उपस्थिति में शादी कर ली.

साक्षी और धोनी के प्यार की ये कहानी इस बात का सबूत है कि आपका प्यार कभी भी लौटकर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है. इसलिए अपनी ईमानदारी बनाये रखें.

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का