सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भारतीय हिंदी सिनेमा जगत के पुरोधा है. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था, अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन प्रसिद्ध हिंदी कवि थे. अमिताभ की मां का नाम तेजी बच्चन था. उनके एक छोटे भाई भी हैं जिनका नाम अजिताभ बच्चन है. अमिताभ बच्चन का नाम पहले इंकलाब रखा गया था, लेकिन हरिवंश राय बच्चन के साथी रहे कवि सुमित्रानंदन पंत ने उन्हें बेटे का नाम अमिताभ रखने का सुझाव दिया था, जिसे उन्होंने मान लिया.
शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से स्कूलिंग करने के बाद अमिताभ बच्चन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरीमल कॉलेज से ग्रेजुएट की. बचपन से ही पढ़ाई में होनहार अमिताभ बच्चन की गिनती कक्षा के अच्छे छात्रों में होती थी. होनहारिता का यह गुण उनमें अपने पिता हरिवंश राय जी से आया माना जाता है, क्योंकि वह भी प्रसिद्ध कवि थे.
अपने समय की जानी मानी अभिनेत्री जया बच्चन से उन्होंने शादी की, जिनसे उन्हें दो बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा हैं. फिल्म अभिनेत्री रेखा से भी अमिताभ बच्चन के अफेयर की चर्चाएं अक्सर चलती रही और लोगों के गॉसिप का विषय बनती रही.
एक कलाकार के रूप में अमिताभ बच्चन ने पहले फिल्मों में वॉयस नैरेटर के तौर पर काम किया और फिल्म भुवन शोम में उन्होंने पहली बार वॉयस नैरेटर के रूप में काम किया था. एक अभिनेता के तौर अमिताभ बच्चन के करियर की शुरूआत फिल्म सात हिंदुस्तानी से हुई थी. इसके बाद उनकी कई फिल्में कुछ ख़ास नहीं कर सकी, मगर फिर अभिनेता प्राण के साथ आयी उनकी फिल्म जंजीर सुपर हिट हुई, जिसने अमिताभ बच्चन के करियर को पलट कर रख दिया.
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, वह एक के बाद एक हिट फिल्में देते चले गए. उम्र बढ़ती गयी उनके साथी कलाकार रिटायर होते गए, लेकिन अमिताभ बच्चन उम्र के अनुसार खुद को ढालते गए और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाते गए. अपनी कलाकारी की इसी प्रतिभा के कारण अमिताभ बच्चन सदी के महानायक कहलाते है.
आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर