रिनिकी भुइयां सरमा वाईफ ऑफ हिमंत बिस्वा सरमा, असम के सबसे बड़े मीडिया हाउसेस में से एक प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट की मैनेजिंग डायरेक्टर है.
रिनिकी का जन्म 31 जुलाई, 1973 को गुवाहाटी, असम में हुआ था. असम के जाने-माने उद्योगपति जाधव चंद्र भुइयां की ये बेटी रिनिकी भुइयां सरमा अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं. रिनिकी भुइयां सरमा ने गुवाहाटी के सेंट मैरी स्कूल से अपनी स्कूलिंग के बाद कॉटन कॉलेज से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. स्टडीज के साथ साथ स्पोर्ट्स में भी रूचि रखने वाली भुइयां एक अच्छी टेनिस प्लेयर भी रह चुकी है.
रिनिकी भुइयां सरमा इंटरनेशनल टेनिस फ़ेडरेशन से प्रशिक्षित है तथा राज्य के जाने-माने टेनिस कोच कल्याण दास से भी उन्होंने स्कूल के दिनों में टेनिस सीखी है. उन्होंने 10 साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरू कर दिया था और वह स्टेट लेवल पर असम के लिए टेनिस खेली है.
कालेज के दिनों में ही रिनिकी भुइयां सरमा ने कॉटन कॉलेज में पढ़ने वाले हिमंत बिस्वा सरमा को अच्छे से जाना, जो आगे चलकर असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता भी बने. इस दौरान वह गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहीं थीं, तो हिमंत बिस्वा सरमा कॉटन कॉलेज छात्र संघ के जनरल सेक्रेटरी थे.
हिमंत बिस्वा सरमा के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए रिनिकी भुइयां सरमा कहती है कि हाई स्कूल की परीक्षा पास करने के बाद ही मेरी मुलाक़ात पहली बार हिमंत से हुई थी, फिर आगे कालेज के दिनों में सन 1992 में हिमंत ने अपने प्यार का इज़हार किया और हमारी लव स्टोरी आगे बढ़ी.
इसके बाद सन 1994 में जब रिनिकी भुइयां सरमा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया तो उनका चयन हो गया था और उन्हें मुंबई भी बुलाया गया था. उन्होंने सोचा कि एक बॉयफ्रेंड के तौर पर शायद हिमंत इस बात से काफी खुश होंगे. मगर उन्होंने तब रिनिकी को समझाया था कि यह प्रतियोगिता अच्छी नहीं होती है. दरअसल वह रिनिकी को मुंबई जाने देना नहीं चाहते थे, इसलिए वह उन्हें कई दिनों तक हर सुबह अपने साथ ले जाकर समझाते रहे.
लगभग 10 सालों तक एक-दूसरे को जानने-समझने के बाद रिनिकी भुइयां सरमा और हिमंत बिस्वा सरमा ने सन 2001 में शादी कर ली थी. रिनिकी भुइयां सरमा के हिमंत बिस्वा सरमा से दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है.
रिनिकी भुइयां सरमा ने सन 2012 में प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक अपनी कंपनी खोली, जिसकी वह चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर बनी थी. तब हिमंत बिस्वा प्रदेश की सरकार में मंत्री हुआ करते थे. अपनी इस कंपनी के अंतर्गत रिनिकी भुइयां सरमा कई टीवी चैनलों का संचालन करती हैं, जिनमें न्यूज़ लाइव, नॉर्थ ईस्ट लाइव, रंग, रामधेनु और इंद्रधनु जैसे चैनल शामिल हैं. इसके साथ ही वह एक असमिया दैनिक अख़बार नियमिया वार्ता का प्रबंधन भी करती हैं.
इसके अलावा एका एस्टेट्स एलएलपी जो कि एक लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप फ़र्म है, जिसे 25 दिसंबर 2020 को इनकॉरपोरेट किया गया था, जो रजिस्ट्रार ऑफ़ कंपनीज, शिलॉन्ग में रजिस्टर्ड है. में भी रिनिकी भुइयां सरमा और नंदिल बिस्वा सरमा नामित भागीदार हैं. प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के अलावा रिनिकी भुइयां सरमा की राधाकृष्ण टी एस्टेट्स एलएलपी, अर्कासिस पब्लिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड, वशिष्ठ रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, फिफ्थ पिलर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों में भी हिस्सेदारी है.
साथ ही रिनिकी भुइयां सरमा गोल्डन थ्रेड्स ऑफ असम का भी प्रबंधन करती हैं, जो राज्य के बहुमूल्य रेशम उत्पादन को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच है. यह समूह असम के शाही रेशम, मूगा, के संरक्षण में सहायता करता है और साथ ही इस दुर्लभ रेशम के बुनकरों को भी सशक्त बनाता है, जो रिनिकी की रुचि का एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. वह कैलाश नाथ शर्मा ट्रस्ट के अंतर्गत अनाथ/त्यागे गए बच्चों के लिए स्नेहा बंधन नामक एक आश्रयस्थल और जाधव चंद्र मेमोरियल ट्रस्ट के अंतर्गत विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए पेशेवर रूप से प्रशिक्षित शिक्षकों वाला उदयचल नामक एक विद्यालय भी चलाती हैं और समाजसेवा करती है.
2026 के असम विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जब रिनिकी पर तीन देशों का पासपोर्ट रखने के झूठे आरोप लगाए तो रिनिकी ने पवन खेड़ा पर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज करते हुए कहा था यह पूरी तरह झूठ है, मैंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. जिसने यह गलत काम किया है उसको सज़ा मिलेगी. ये लोग हिमंत बिस्वा सरमा से लड़ नहीं सकते तो मुझे सॉफ्ट टारगेट बना रहे है.
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार