ऋचा घोष का पूरा नाम ऋचा मनबेंद्र घोष है. ऋचा एक प्रोफेशनल इंडियन वूमन क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 28 सितंबर, 2003 को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में हुआ था. सभी फॉर्मैट्स में भारत के लिए खेल चुकी ऋचा घोष एक बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, वह एक राइट हैंड बैट्समैन हैं और राइट हैंड से ही मीडियम पेस बॉलिंग भी कर लेती हैं.
ऑस्ट्रेलिया में आयोजित आई सी सी महिला टी20 विश्व कप 2020 में पहली बार ऋचा घोष का नाम एक अंतराष्ट्रीय सीरीज के लिए चुना गया था, इस तरह 16 साल की उम्र में ऋचा घोष ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने करियर का आगाज किया था.
इसके बाद ऋचा घोष नॉर्थ लंदन में लंदन स्पिरिट 100-बॉल फ्रैंचाइज़ी और वूमन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेल चुकी हैं.
ऋचा घोष के पिता का नाम मनबेन्द्र घोष है जो कि एक पूर्व क्रिकेटर रह चुके है और ऋचा की माँ का नाम स्वप्ना घोष है, और वह एक हाउस वाईफ है. उनकी एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम शोमाश्री घोष है. ऋचा घोष ने अपनी स्कूलिंग मार्गरेट सिस्टर निवेदिता इंग्लिश स्कूल, सिलीगुड़ी से की है.
ऋचा घोष की क्रिकेट जर्नी में उनकी माँ स्वप्ना घोष और पिता मनबेंद्र घोष का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने ऋचा के भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने के सपने को पूरा करने में उसका भरपूर साथ दिया.
एक पूर्व क्रिकेटर से कोच बने ऋचा घोष के पिता मनबेंद्र घोष को अपनी बेटी ऋचा को एक पेशेवर क्रिकेटर बनाने के सफ़र में उसके साथ सस्ते होटलों में भी रहना पड़ा. वूमन प्रीमियर लीग की नीलामी में जब ऋचा घोष को 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा गया, तो उन्होंने अपने परिवार के साथ कोलकाता में एक घर खरीदने के सपने को साकार किया.
सन 2025 के वूमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप की विजेता टीम का हिस्सा रही ऋचा घोष ने टीम की इस महत्वपूर्ण जीत में बड़ा योगदान दिया. इस टूर्नामेंट में ऋचा घोष ने 12 छक्के लगाकर एक विश्वकप में सर्वाधिक छक्के लगाने के डॉटिन और लिज़ेल्ली ली के रिकॉर्ड की बराबरी भी की, ये दोनों क्रमशः 2012 और 2017 के वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप में 12 - 12 छक्के लगा चुकी है.
ऋचा घोष, स्टार भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानती है. ऋचा घोष एक एनिमल लवर भी है.
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का