रेणुका इसरानी ने 90 के दशक के प्रसिद्ध टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन की मां गांधारी का महत्वपूर्ण रोल अदा किया था. राजस्थान के जयपुर में पली-बढ़ीं रेणुका डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें शोबिज में ले आयी. महाभारत में गांधारी का रोल निभा कर उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को नई दिशा दी.
जयपुर के महारानी कॉलेज से पढ़ाई करने वाली रेणुका इसरानी वहां की ऑलराउंडर गोल्ड मेडलिस्ट रहीं. ग्रेजुएशन करने के बाद रेणुका इसरानी दिल्ली आ गईं और यहां नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया. इसी दौरान उन्हें टीवी सीरियल हम लोग मिला, जो उनका दूरदर्शन का पहला टीवी सीरियल था.
इसके बाद रेणुका इसरानी ने कई और टीवी सीरियलों में काम किया, जिनमें कभी तो मिलोगे, केसरिया बालम आवो हमारे देस, देवी, घराना और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे नाम शामिल हैं. सन 1988 में उन्हें बीआर चोपड़ा ने महाभारत में गांधारी का किरदार दिया और इसने उनके करियर की दिशा ही बदल दी. टीवी सीरियलस के अलावा रेणुका ने कई मूवीज में भी काम किया.
बी.आर. चोपड़ा की महाभारत ने उस समय देश में तहलका मचा दिया था, इसका हर कलाकार अपने निभाए किरदार के लिए हमेशा के लिए अमर हो गया.
गांधारी का यह किरदार निभाना रेणुका इसरानी के लिए बहुत चैलेंजिंग था , क्योंकि एक तो वह उस समय सिर्फ 22 साल की थीं और उन्हें 100 पुत्रों की मां का किरदार निभाना था. साथ ही आंखों पर हमेशा पट्टी बांधे रखना था क्योंकि गांधारी ने पति धृतराष्ट्र से अपने अटूट प्रेम के कारण आजीवन आंखों पर पट्टी बांध ली थी. धृतराष्ट्र जन्म से ही दृष्टिबाधित थे, वो देख नहीं सकते थे. इसी पट्टी के कारण गांधारी का किरदार निभाने में रेणुका इसरानी को काफी मुश्किल हुई थी. चूंकि, अंधायुग नाम के मणिपुरी नाटक में रेणुका इसरानी गांधारी का किरदार निभा चुकी थीं, इसलिए उनकी मुश्किलें कुछ आसान हो गईं.
रेणुका इसरानी ने कई फिल्में भी कीं, उनका करियर अच्छा चल रहा था, लेकिन सन 2011 के बाद वह शोबिज से दूर हो गईं. जिसकी वजह थी माता-पिता की देखभाल जिसके लिए उन्होंने एक्टिंग से दूर होकर अपना फोकस घर पर शिफ्ट कर लिया. उनके पिता बोल नहीं सकते थे और सिर्फ साइन लैंग्वेज ही समझते थे,.रेणुका ने अपने पेरेंट्स के लिए अपने करियर को कुर्बान कर दिया, हालांकि उनके इस त्याग के कुछ साल बाद ही उनके माता-पिता दुनिया से चल बसे. इसके बाद वह अकेली रह गईं.
पेरेंट्स के निधन के बाद भी रेणुका इसरानी ने शादी नहीं की. वह बौद्ध धर्म की अनुयायी हैं. एक्ट्रेस रेणुका लोखंडवाला में लोगों को बौद्ध धर्म के प्रति जागरुक भी करती हैं. वो एक राइटर भी हैं और कविताएं लिखती हैं.
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार