राधा अष्टमी हिंदी पंचांग के भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बरसाने में श्री राधा जी के जन्म वाले दिन मनाई जाती है.
सन 2025 में राधा अष्टमी पर्व और व्रत रविवार, 31 अगस्त 2025 को मनाया जायेगा.
राधा अष्टमी को बृषभानु दुलारी श्री राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया है. राधा जी जन्म के इस दिन को राधा अष्टमी के नाम से भारत में विशेष हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद राधा अष्टमी का पर्व आता है जिसे, राधा अष्टमी व्रत के नाम से भी जाना जाता है. श्री राधाजी के जन्मोत्सव को विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन और बरसाना में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.
ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने से धन की कमी नहीं होती और घर में बरकत बनी रहती है.
भाद्रपक्ष मास की अष्टमी यानि राधा अष्टमी व्रत से ही महालक्ष्मी व्रत की भी शुरुआत होती है.
राधा अष्टमी का व्रत करने के लिए, सुबह-सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर, मंडप के नीचे मंडल बनाकर उसके मध्यभाग में मिट्टी या तांबे का कलश स्थापित किया जाता है. कलश पर तांबे का पात्र रखा जाता है और इस पात्र पर वस्त्राभूषण से सुसज्जित राधा जी की मूर्ति स्थापित की जाती है.
राधा जी को स्थापित करने के बाद उनका षोडशोपचार से पूजन होता है. इस पूजा का समय ठीक मध्याह्न का होता है. पूजन के पश्चात पूरा उपवास या तो निराहार या फिर एक समय भोजन करके रखा जाता है.
श्री राधा रानी जी को कृष्ण वल्लभा भी कहा गया है. राधा रानी को श्री कृष्ण की अधिष्ठात्री देवी भी मानते है, इसदिन राधा रानी के भक्त राधा नाम की महिमा का गान करते हैं, राधा रानी की स्तुति, अष्टकम आदि पढ़ते हैं
अगले दिन राधा अष्टमी व्रत का पारण श्रद्धानुसार सुहागिन स्त्रियों तथा ब्राह्मणों को भोजन कराके व उनको दक्षिणा देंकर किया जाता है.
श्री राधाजी के प्राकट्य दिवस राधा अष्टमी के दिन राधा जी की पूजा करने का विधान है. ऐसा माना जाता है, कि इस दिन राधा जी की पूजा करने से मनुष्य को सभी सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती है. राधा अष्टमी के दिन राधा जी के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण की भी पूजा की जाती है. राधा जी और श्री कृष्ण भगवान के प्रेम को आज भी, एक आदर्श प्रेम के रूप में जाना जाता है.
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का