raashii khanna an actress having beauty with brain

राशि खन्ना एन एक्ट्रेस हैविंग ब्यूटी विद ब्रेन

राशि खन्ना भारतीय सिनेमा जगत की एक मशहूर खूबसूरत अभिनेत्री है. राशि खन्ना ब्यूटी विद ब्रेन का एक बेहतरीन उदहारण है. एक समय यह अभिनेत्री  क्लास टॉपर हुआ करती थी और कभी आईएएस बनने का सपना संजोये हुए थी, 

धनुष, विक्रांत मैसी और जॉन अब्राहम जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी राशि खन्ना यह अभिनेत्री कभी सिविल सर्वेंट बनना चाहती थी.

भारतीय सिनेमा की एक प्रतिष्ठित स्टार बनने तक का सफर तय कर चुकी है।यह बॉलीवुड अभिनेत्री शुरू से ही एक शीर्ष कलाकार थी - उसने 10वीं के बाद अपनी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिससे उत्कृष्टता से भरे भविष्य के लिए मंच तैयार हो गया।


सिविल सेवा के सपने से सिल्वर स्क्रीन तक का सफर तय करने वाली राशि खन्ना को नियति ने सिल्वर स्क्रीन पर लाकर उनके जीवन की दिशा बदल दी.

एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली राशि खन्ना के पिता का खुद का व्यवसाय था, और उनकी माँ एक स्कूल प्रिंसिपल थीं. राशि के भाई मर्चेंट नेवी में थे.  उनके भाई ने ही उन्हें देश प्रतिष्ठित संस्थानों की एक सूची दी थी, जिससे प्रेरित होकर, उन्होंने अपनी पढ़ाई पर दोगुना ध्यान दिया और अपनी कक्षा में टॉप किया था. 

सन 2013 में आयी मशहूर हिंदी फिल्म मद्रास कैफे से  राशि खन्ना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, और फिल्म में जॉन अब्राहम उनके अपोजिट लीड रोल में थे. हालांकि मद्रास कैफे में राशि का रोल अपेक्षाकृत छोटा था, लेकिन महज 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 70 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही थी. तो बॉक्स-ऑफिस पर हिट इस फिल्म ने राशि खन्ना को बहुमूल्य प्रसिद्धि दिला दी थी.

हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू करने के बाद, राशि खन्ना ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी जगह बनाई, धनुष, नागा चैतन्य और विजय सेतुपति जैसे प्रमुख साउथ सिनेमा के स्टार्स के साथ भी उन्होंने अभिनय किया और खुद को एक अखिल भारतीय स्टार के रूप में स्थापित किया. 

सन 2024 में, राशि खन्ना ने योद्धा जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा थे और द साबरमती रिपोर्ट के साथ बॉलीवुड में फिर से बेहतरीन अभिनय से वापसी की. 

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का