pitron ki pooja ka parva sarva pitru amavasya

पितरों के पूजन का पर्व सर्व पितृ अमावस्या

सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध पक्ष की सोलह तिथियों में सबसे महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. लोग अपने पितरों के निमित्त पितृ पक्ष के दिनों श्राद्ध करते है. जिस तिथि को पितृ की मृत्यु होती है उसी तिथि वाले दिन उनका श्राद्ध किया जाता है, किन्तु कई बार कुछ लोगों की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती है. ऐसे में उन सभी पितरों का श्राद्ध पितृपक्ष की अमावस्या को करने का विधान है.

हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन माह की अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है. क्योंकि पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि को सभी ज्ञात अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने का विधान है, इसीलिये इसे सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है. शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि अगर किसी को अपने पितरों की तिथि ज्ञात नहीं है तो वह सर्व पितृ अमावस्या के दिन उनका श्राद्ध कर सकता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन पितरों के निमित्त उपाय करने से उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है. अतः सर्व पितृ अमावस्या को भूले बिसरे सभी पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है.

हमारे शास्त्रों में 21 पीढ़ीयों तक के पूर्वजो का श्राद्ध करने का विधान बताया गया है. किंतु अपनी 21 पीढ़ियों के पूर्वजो की तिथियों को याद रखना असंभव है. और क्योंकि ये सभी पितृ, पितृपक्ष के सोलह दिनों में पितृलोक से पृथ्वी पर अपने परिवार में वास करते हैं. जिन पितरों की तिथियां ज्ञात होती है, उनके निमित्त तो उसी तिथि को श्राद्ध कर दिया जाता है, बाकी शेष पितरों के लिए सर्व पितृ अमावस्या को श्राद्ध अवश्य करना चाहिए. जो लोग किसी का भी श्राद्ध नही करते  है और समझते हैं कि हमने तो गयाजी मे तर्पण करा दिया है, उनको भी अमावस्या को श्राद्ध अवश्य करना चाहिए. साथ ही अपने पितरों के निमित्त पितृभोग का गौमाताओं को भोजन अवश्य कराना चाहिए.

Read more at headlineshunt :

  •     आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर