नुसरत भरूचा प्रसिद्ध भारतीय मॉडल और फिल्म अभिनेत्री है. नुसरत भरूचा का जन्म 17 मई 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने लीलावतीबाई पोदार हाई स्कूल, मुंबई से अपनी स्कूलिंग की है. इसके बाद जय हिंद कॉलेज, मुंबई से नुसरत ने ग्रेजुएशन किया है. नुसरत भरूचा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं.
नुसरत भरूचा के पिता-का नाम तनवीर भरूचा है, जोकि एक व्यवसायी है. नुसरत की माता तसनीम भरूचा एक गृहिणी है. नुसरत भरूचा का पालन-पोषण मुंबई में इसी बोहरा मुस्लिम व्यवसायी परिवार में हुआ.
भारतीय मॉडल और अभिनेत्री नुसरत भरूचा अपने स्कूल के दिनों से ही नाटकों में सक्रिय रूप से भाग लिया करती थीं. फिर सन 2015 में आयी उनकी फिल्म प्यार का पंचनामा 2 से नुसरत भरूचा को फिल्म जगत में पहचान मिली.
उनकी कुछ लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में लव सेक्स और धोखा, प्यार का पंचनामा 2, आकाश वाणी, डर द मॉल, और सोनू के टीटू की स्वीटी प्रमुख है. नुसरत भरुचा को एफएचएम इंडिया, एक्ज़िबिट, फेमिना ब्राइड्स, और ट्रैवल + लीजर जैसी विभिन्न पत्रिकाओं की कवर गर्ल बनने का भी मौका मिला है.
जानवरों से काफी लगाव करने वाली नुसरत भरूचा के पास एक पालतू बिल्ली है, जिसकी तस्वीरें अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं. नुसरत एक फिटनेस फ्रीक गर्ल हैं और वह नियमित रूप से जिम और योगा करती हैं.
31 दिसंबर 2025 को नुसरत भरुचा अचानक सुर्ख़ियों में आ गयी जब आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया है. मौलाना शहाबुद्दीन ने फतवा जारी करते हुए कहा कि नुसरत भरुचा ने महाकाल मंदिर उज्जैन में जो धार्मिक परंपराए निभाई, जल चढ़ाया, यह तमाम चीजें इस्लाम के खिलाफ हैं. शरीयत की नजर मे नुसरत भरुचा गुनहगार हैं. उनको तौबा करनी चाहिए और साथ ही उनको कलमा भी पढ़ना चाहिए.
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में पूजा दर्शन किए थे. महाकालेश्वर मंदिर में पूजा दर्शन भक्ति के बाद मौलवी द्वारा फतवा जारी किया गया.
30 दिसंबर 2025 की सुबह प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किये थे. जिसके बाद नुसरत भरूचा का मंदिर समिति की तरफ से शिवकांत पांडे ने उनका स्वागत और सत्कार किया. जिसके बाद अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने मंदिर समिति की तरफ से की गई दर्शन व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है. प्रत्येक श्रद्धालु बाबा महाकाल को जल अगर गर्भ गृह में से नहीं चढ़ा पा रहा है, तो मंदिर समिति द्वारा जल चढ़ाने के लिए पाइप के माध्यम से व्यवस्था की गई है, जो की सराहनीय है. मेरा मन है, मैं हर साल बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच पाऊं. मैं दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची हूं.
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का