नोरा फतेही द ब्यूटीफुल डांसर एक बहुत सुंदर अभिनेत्री ओर एक बेहतरीन डांसर है. हिंदी के अलावा तेलुगु फिल्मों में अपना करियर बनाने वाली नोरा फतेही वास्तव में एक कैनेडियन मॉडल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में एक सफल अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित किया हैं.
नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 में भारत से बहार टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा में एक आराबिक-मोरक्को परिवार में हुआ था, जिनका मूल भारतीय था क्योंकि नोरा की माँ एक भारतीय थी. नोरा का असली नाम नोरा फाठी है और उनके भाई का नाम ओमार है.
नोरा फतेही एक कनाडाई डांसर, मॉडल, अभिनेत्री, गायिका और निर्माता हैं, जो भारतीय फिल्म जगत में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. वह हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा की फिल्मों में कई अहम रोल अदा कर चुकी है. बॉलीवुड फिल्म रोर टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन से अपने फिल्मी करियर का आगाज करने वाली नोरा फतेही ने टेम्पर, बाहुबली द बिगिनिंग और किक 2 जैसी फिल्मों में आइटम नंबर करके तेलुगु सिनेमा में काफी लोकप्रियता हासिल की और मलयालम फिल्म, डबल बैरल और कायमकुलम कोचुन्नी में भी अभिनय किया है.
सन 2015 में, जब नोरा फतेही ने मशहूर टी वी रियलिटी शो बिग बॉस 9 के कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया, तो उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी, हालांकि वह 84 वें दिन शो से बहार हो गयी थी. इसके बाद सन 2016 में, उन्होंने रियलिटी टेलीविजन डांस शो झलक दिखला जा में भी भाग लिया.
टी वी शोज से प्रसिद्धि पाकर वह बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते में भी दिखाई दीं, जिसमें उन्हें दिलबर गाने के रीक्रिएटेड वर्जन में अपने डांस से सुर्खियां बटोरी, यह गाना रिलीज होने के पहले 24 घंटों में यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज को पार करके, टॉप ट्रेंडिंग सांग बन गया था. नोरा फतेही ने दिलबर सांग के अरबी वर्जन के लिए मोरक्को के हिप-हॉप समूह फनारे एफआर के साथ भी काम किया.
जून 2026 में जब फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू हुआ तो इसकी ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फ़तेही ने एक दमदार परफॉर्मेंस देकर सुर्खियां बटोरी.
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार