Neelam Kothari a film actress to jewellery designer

नीलम कोठारी फिल्म एक्ट्रेस की ज्वेलरी डिजाइनर

नीलम कोठारी प्रसिद्ध अभिनेत्री सेलेब्रिटी है. सन 1980 और 1990 के दशक की वह एक लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री रही है. हालांकि उसके बाद वह एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर बनी. नीलम कोठारी का जन्म 9 नवंबर 1968 को हांगकांग में हुआ था. उनके पिता शिशिर कोठारी गुजराती जैन थे और माता परवीन कोठारी पारसी थीं. बचपन में उन्होंने कीबोर्ड बजाना सीखा और जैज़ बैले नृत्य सीखा.  

सन 1984 में फिल्म जवानी से नीलम कोठारी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. वे छुट्टियों में मुंबई आई थीं, जहाँ फिल्म निर्देशक रमेश बहल की नज़र उन पर पड़ी और उन्हें अपनी फिल्म जवानी में लॉन्च किया. उन्हें गोविंदा के साथ लव 86, खुदगर्ज, और हत्या जैसी हिट फिल्मों से विशेष पहचान मिली. इसके अलावा, उन्होंने चंकी पांडे के साथ भी कई सफल फिल्मों में काम किया. उनकी अन्य लोकप्रिय प्रसिद्ध फिल्में अग्निपथ, कुछ कुछ होता है और हम साथ-साथ हैं शामिल हैं 

फिल्मों से संन्यास लेने के बाद, नीलम कोठारी ने अपने पारिवारिक आभूषण व्यवसाय को आगे बढ़ाया और मुंबई में नीलम ज्वेल्स नाम से अपना खुद का ब्रांड शुरू किया

एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने सन 2000 में लंदन के बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी की थी, लेकिन उनकी यह शादी बहुत ज्यादा लम्बी यही चली और शादी के दो साल बाद ही सन 2002 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद नीलम कोठारी ने सन 2011 में टेलीविजन और फिल्म अभिनेता समीर सोनी से शादी की, समीर सोनी उनके दूसरे पति हैं.

नीलम कोठारी और उनके पति समीर सोनी का एक बच्चा है, उन्होंने साल 2013 में एक बेटी को गोद लिया था, जिसका नाम आहना सोनी है.

सन 2020 में, नीलम कोठारी नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में फिर से अभिनय करती नजर आई थीं.

जून 2026 में नीलम कोठारी ने अपने घर के लिए भी सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फैंस को एक बेहद खास सरप्राइज देते हुए पहली बार अपने लोनावला वाले खूबसूरत फैमिली वेकेशन होम हॉलिडे विला का इनसाइड टूर करवाया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका यह बंगला करीब 30 साल पुराना है, जिसे उनके माता-पिता ने बहुत प्यार, लगन और अपनी मेहनत से बनाया था. 

लोनावला की खूबसूरत और शांत वादियों में स्थित नीलम कोठारी का यह वेकेशन होम बेहद भव्य और विंटेज लुक देता है. बंगले के चारों ओर घने पेड़-पौधे और हरियाली है. इसके इंटीरियर में एंटीक फर्नीचर प्रयोग की गयी है, विला के एक कोने में एक बेहद खूबसूरत और प्राचीन नक्काशीदार लकड़ी के संदूक रखा है. जो करीबन 150 साल पुरानी हैं.

इस विला में आधुनिक और विंटेज थीम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लिविंग रूम हो, शीशे के डाइनिंग टेबल वाला डाइनिंग रूम हो, लकड़ी के बने पारंपरिक कैबिनेट वाला किचन हो, किंग साइज फोर-पोस्टर लकड़ी का बेड लगा हुआ मैन बेडरूम हो या फिर एस्थेटिक लुक दे रही खिड़कियों से सजा लकड़ी के पारंपरिक सिंगल बेड वाला गेस्ट रूम सब एक से बढ़कर एक रॉयल और विंटेज है. इसके अलावा विला में एक छोटा और कस्टमाइज्ड टीवी लाउंज भी बनाया गया है जिसकी दीवार पर एक एलसीडी टीवी लगा हुआ है और सामने एक आरामदायक लेदर सोफा रखा है. 

विला के बाहरी बरामदे में एक बहुत सुन्दर, पुराने जमाने का नक्काशीदार लकड़ी का झूला लगा हुआ है. डाइनिंग एरिया की दीवार पर अलग-अलग फ्लोरल और क्लासिक प्रिंट्स वाली चीनी मिट्टी की प्लेट्स के साथ बेहद खूबसूरत टी-पॉट्स को छोटे-छोटे शेल्व्स पर सजाया गया है. यह क्रॉकरी कलेक्शन नीलम के माता-पिता की बेहतरीन और शालीन पसंद को अच्छे से दर्शाता है, जिन्होंने यह विला अपनी बेटी नीलम कोठारी के लिए तैयार किया है.  

Read more at headlineshunt :

  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार