नारायण जगदीशन भारत के एक बेहतरीन क्रिकेट प्लेयर है. दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले जगदीशन विकेटकीपर भी है.
जुलाई 2025 में इंग्लैंड के साथ टेस्ट मैच सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद, तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया.
डोमेस्टिक क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलने वाले नारायण जगदीशन ने सन 2016 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद से वह लगातार अपने खेल से सबको प्रभावित करते रहे है. इंडियन प्रीमियर लीग में भी नारायण जगदीशन, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमों के लिए खेल चुके हैं. साथ ही तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी नारायण जगदीशन ने अपने खेल से प्रभावित किया है.
जब नारायण जगदीशन को अगस्त 2025 में इंग्लैण्ड टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम में पहला कॉल अप मिला तो वह घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 52 फर्स्ट क्लास मैचों में 47.50 की औसत से 3373 रन बना चुके थे. जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक शामिल थे. 2024 रणजी ट्रॉफी सीजन में नारायण जगदीशन तमिलनाडु के टॉप स्कोरर भी रहे थे. इस सीजन में उन्होंने तमिलनाडु के लिए दो शतक और पांच अर्धशतक लगाते हुए 8 मैचों में 56.16 की औसत से 674 रन बनाए थे.
साथ ही लिस्ट ए में भी नारायण जगदीशन का प्रदर्शन कमाल का रहा है, जिसमें उन्होंने 64 मैचों में 46.23 की औसत से 2728 रन बनाए हैं. जहाँ उन्होंने 9 शतक और 9 अर्धशतक भी लगाए है. इस फॉर्मेट में नारायण जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास भी रचा था.
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का