mukul choudhary a wicketkeeper batsman

मुकुल चौधरी ए विकेटकीपर बैट्समैन

मुकुल चौधरी भारत के मशहूर क्रिकेटर है, जिनकी गिनती हरफनमौला खिलाडियों में होती है और वह विकेटकीपर बैट्समैन है. राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले मुकुल चौधरी का सपना था कि वह एक मीडियम फ़ास्ट बॉलर बनें, लेकिन बाद में उन्होंने अपना इरादा बदला और विकेटकीपिंग के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी को अपने खेल का मेन रोल बनाया. 

आईपीएल 2026 के पन्द्रहवें मैच में मुकुल चौधरी की टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स का मुकाबला जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से हुआ तो मुकुल ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया.  

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण मुकुल चौधरी पहली बार चर्चा में आए थे, जहां पर उन्होंने 198.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी और खींचा था. डोमेस्टिक क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलने वाले मुकुल चौधरी के खेल से प्रभावित होकर आईपीएल 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था. 

9 अप्रैल 2026 को खेले गए आईपीएल मैच में मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स को एक हारा हुआ मैच जिता दिया. अपनी इस पारी के दौरान मुकुल ने दो चौके और 7 बेहतरीन छक्के जड़े और रोमांचक मुकाबले में टीम को पारी की लास्ट बॉल पर जीत दिला दी.  

मुकुल चौधरी को उनके इस दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. जिसके बाद उन्होंने कहा था, यह मेरा अंडर लाइट्स केवल दूसरा ही मैच था, भगवान ने मुझे मौका दिया है, यह मेरे लिए प्रसिद्धि पाने का भी मौका है. 

Read more at headlineshunt :

  •     आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर