महिमा चौधरी मशहूर सेलेब्रिटी और फिल्म अभिनेत्री है. मशहूर फिल्म निर्देशक सुभाष घई की मूवी परदेस से उन्होंने बॉलीवुड में शाहरुख़ खान के अपोजिट डेब्यू किया था.
महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर, 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था. एक्ट्रेस महिमा चौधरी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अदाकारा हैं.
बॉलीवुड में महिमा चौधरी को लाने का श्रेय फिल्म निर्देशक सुभाष घई को जाता है. सुभाष घई ने ही फिल्म परदेस में महिमा चौधरी को शाहरुख़ खान और अपूर्व अग्निहोत्री के अपोजिट कास्ट किया था. महिमा चौधरी की यह डेब्यू फिल्म सुपरहिट साबित हुई और महिमा को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का अवार्ड भी मिला.
परदेस से रातों रात स्टार बनने वाली महिमा चौधरी हालांकि इंडस्ट्री में अपनी इस सफलता को ज्यादा लम्बा नहीं चला सकी लेकिन फिर भी दुनिया भर में उन्हें पहचान मिली.
परदेस के बाद उन्होंने दाग- द फायर, लज्जा, ये तेरा घर ये मेरा घर, ओम जय जगदीश, दिल है तुम्हारा जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया. हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा नहीं कर पायीं.
बीच में महिमा चौधरी ने काफी वेट भी गेन कर लिया था मगर उससे उनकी खूबसूरती पर कोई अधिक प्रभाव नहीं पड़ा था.
महिमा चौधरी ने सन 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी. लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पायी और सात साल बाद सन 2013 में दोनों
अलग हो गए. बॉबी मुखर्जी से महिमा चौधरी की एक प्यारी सी बेटी हैं जिनका नाम अर्याना चौधरी है. बॉबी से अलग होने के बाद से महिमा चौधरी मुंबई में ही अपनी बेटी अर्याना के साथ अकेली रहती हैं.
फिल्मों से दूर रहने का कारण महिमा खुद का एक सिंगल मदर होना बताती है, क्योंकि सिंगल मदर के लिए अपने बच्चे को पालना उतना आसान नहीं होता है. बेटी बहुत छोटी थी इसलिए उसे छोड़कर शूटिंग पर भी जाना मुश्किल था. इसलिए मैने अपना सारा ध्यान अपनी बेटी की परवरिश पर लगाया और फिल्मों से दूरी बना ली. महिमा चौधरी सिंगल मदर हैं और अकेले ही अपनी बेटी की देखभाल करती हैं.
महिमा चौधरी ने कई एडवर्टाइजमेंटस में भी काम किया है. मशहूर इंडियन टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को भी महिमा चौधरी डेट कर चुकीं हैं, और दोनों लगभग 6 साल तक सीरियस अफेयर में रहे. लेकिन लिएंडर पेस ने उनको धोखा देकर रिया पिल्लई से शादी कर ली.
महिमा चौधरी अपने स्विस बैंक अकाउंट को लेकर भी काफी सुर्खियां में रही थी.
2025 में जब महिमा चौधरी फिल्म दुर्लभ प्रसाद में संजय मिश्रा के अपोजिट काम कर रही थी तो उसके एक पोस्टर से महिमा चौधरी की दूसरी शादी की अफवाह भी मची थी, जिससे वह हेडलाइंस में आ गयी थी.
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का