love story of rekha and vishal bhardwaj

लव स्टोरी ऑफ़ रेखा एंड विशाल भारद्वाज

लव स्टोरी ऑफ़ रेखा एंड विशाल भारद्वाज एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो संगीत, संघर्ष, त्याग और गहरे समर्पण को दर्शाती है.

कॉलेज के दिनों में रेखा और विशाल भारद्वाज की पहली मुलाकात हुई थी, ये 1980 का शुरूआती दशक था, जब दोनों नई दिल्ली में दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले हिंदू कॉलेज से पढाई कर रहे थे. रेखा विशाल से एक साल सीनियर थीं और कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काफी एक्टिव रहती थीं. तब रेखा इंदौर घराना के पंडित अमरनाथ से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीख रही थीं. जब पहली बार कॉलेज के एक फंक्शन में रेखा को गाते हुए विशाल ने सुना, तो वह न केवल उनकी आवाज की गहराई से मंत्रमुग्ध हो गए, बल्कि इसके बाद धीरे धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गयी, जो आगे चलकर प्यार में बदल गया. 

यह रेखा के लिए विशाल भारद्वाज का प्यार ही था जो उन्हें संगीत और फिल्म की दुनिया में ले आया, क्योंकि वह रेखा से अटूट प्रेम करते थे और उनके संगीतकार बनने के दिव्य स्वप्न को पूरा करना चाहते थे.काफी समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद, सन 1991 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के समय  विशाल भारद्वाज़ अपना करियर बना रहे थे और उन्होंने रेखा के परिवार को यह भरोसा दिलाया था कि वे रेखा का हमेशा पूरा ध्यान रखेंगे.

शादी के बाद रेखा के गायकी का करियर उस तरह आगे नहीं बढ़ा जैसे वह चाहती थी, इसलिए वह काफी निराश हुई और अवसाद में भी चली गईं. इन्ही दिनों वह शांति की तलाश में वह घर-परिवार छोड़कर ओशो के आश्रम चली गईं. तब रेखा के प्यार को समर्पित विशाल भारद्वाज रेखा का करीब एक साल तक इंतजार करने के बाद ढूंढते और संभालते हुए ओशो के आश्रम ही पहुंच गए.

फिर बाद में रेखा भारद्वाज ने बॉलीवुड में ओमकारा फिल्म में नमक इश्क का जैसे बेहतरीन और ऐतिहासिक गाने गाए, जिन्हें विशाल भारद्वाज के द्वारा ही संगीतबद्ध किया गया था. इस तरह यह प्रेमी युगल भारतीय संगीत जगत में एक बहुत सम्मानीय और प्रेरणादायक जोड़ी के रूप में स्थापित हो गया. 

आज आलम ये है कि इन दोनों के प्यार की मिसालें दी जाती है.

Read more at headlineshunt :

  •     आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय