अनिल अग्रवाल बिहार से आने वाले ऐसे कारोबारी है, जिन्होंने खुद अपने दम पर कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया है और वह बिहार के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. साधारण परिवार में जन्मे अनिल अग्रवाल ने अपनी मेहनत से मेटल और माइनिंग बिजनेस का साम्राज्य खड़ा किया है. बिहार से सफर शुरू करने वाले अनिल अग्रवाल मुंबई से लेकर लंदन तक कामयाबी की कहानी लिखते चले गए.
वेदांत रिसोर्सेज के संस्थापक और अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एक खनन व्यापारी है जिन्होंने सन 2003 में अपनी कंपनी वेदांता को शुरु किया था. अनिल अग्रवाल की यह कंपनी वेदांता, लंदन स्टॉक एक्सचेंज में दर्ज होने वाली पहली भारतीय कंपनी थी.
दुनिया भर में मेटल किंग के नाम से मशहूर वेदांता ग्रुप के मालिक अनिल अग्रवाल ने अपने जीवन की सारी कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा शैक्षणिक कार्यों के लिए दान करने का एलान किया है. लन्दन में बसे अनिल अग्रवाल का ये दान भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 21000 करोड़ रूपए है.
24 जनवरी 1954 को बिहार के पटना में जन्मे अनिल अग्रवाल ने स्थानीय सर जी डी पाटलिपुत्रा हाई स्कूल से दसवीं करने वाले श्री अनिल अग्रवाल ने लन्दन में अपने परिवार की सहमति के बाद एलान किया था कि वे यह रकम भारत में नि:शुल्क शिक्षा के बड़े प्रोजेक्टों में दान देना चाहते हैं और यहाँ ऑक्सफ़ोर्ड से भी बड़ी यूनिवर्सिटीज बनाना चाहते हैं जो नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर चलेंगी.
अरबपति अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांता लिमिटेड के डिमर्जर की प्रक्रिया जब जून 2026 में पूरी हुई तो इसमें चार नई कंपनियां बनी, जो कि वेदांता एल्युमिनियम, वेदांता आयरन एंड स्टील, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता पावर थी. इस तरह वेदांता लिमिटेड को मिलाकर ग्रुप की कुल पांच लिस्टेड कंपनियां हो गई थी. इस मौके पर अनिल अग्रवाल ने कहा था कि भारत में बड़े अवसर मौजूद हैं और इन कंपनियों आगे बढ़कर और भी काफी कुछ करना होगा.
इस स्वार्थी भौतिकवादी आधुनिक युग में अनिल अग्रवाल जी को भामाशाह ही कहा जायेगा.
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार