अमरूद एक बहुत स्वादिष्ट और गुणकारी फल है इसीलिए इसे अमृत फल भी खा जाता है, जो दिल की नसों को ताकत देता है और शरीर के दूसरे अंगों को भी मजबूत बनाने के साथ खून की नसों को साफ करके ब्लड प्रेशर को भी कम रखता है. इसमें मौजूद पोटाशियम ब्लड प्रेशर को लेवल पर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं.
अमरूद के पत्ते औषधि हैं, छाल उपचार है, और फल पूर्ण पोषण है. इसकी पत्तियों का काढ़ा अतिसार, दाँत-दर्द, मुँह के छाले और प्रदर जैसे विकारों में सहायक माना गया है, तो जड़ और छाल पेट की दुर्बलता और वमन में उपयोगी है, साथ ही इसका फल कब्ज, मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप में संतुलन प्रदान करता है. एक ही वृक्ष, अनेक उपचार यही बात अमरुद को अमृतफल बनाती है.
प्रतिदिन अमरूद खाने से शरीर को आवश्यक पोटैशियम की पूर्ति हो जाती है. अमरूद दिल की सेहत और तंदुरुस्ती के लिए बहुत उपयोगी है. अमरूद में मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी, फोलिक एसिड, शरीर में खून कम होने नहीं देते. अमरूद में मौजूद रेशा पेट की आंतों को चुस्त-दुरुस्त रख कर कब्ज़ से भी मुक्त रखता है. अमरूद में चिकनाई और कैलोरीज भी बहुत कम होती हैं.
यह वजन कम करने के लिए बहुत ही अच्छा होता है. अमरूद, आंवले की तरह विटामिन सी से भरपूर होता है. अमरूद में किसी भी खट्टे फल के मुकाबले में विटामिन सी ज्यादा होता है. यह विटामिन इसके नर्म नाजुक पतले ऊपरी छिलके में ज्यादा होता है इसलिए इसे कभी भी छीलकर न खाएं. संतरे, कीनू, आदि का झिलका अलग करना पड़ता है. मगर अमरूद को बना छीले ही खाना चाहिए. अमरूद शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है.
इनमें खासतौर पर लायकौपीन होता है, जो विशेषतः मसाने के गदूद प्रोस्टेट के कैंसर से भी दूसरे फल और सब्जी की तुलना में ज्यादा रक्षा करता है. अपनी इन सब दुर्लभ विशेषताओं की वजह से ही अमरुद को अमृत फल कहा जाता है.
जिस वृक्ष की छाया में पोषण उगता है, और जिसके फल में रक्षा छिपी है वही अमरूद आयुर्वेद में केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि संपूर्ण आरोग्य का प्रतीक माना गया है. आधुनिक शब्दों में जिसे सुपरफ्रूट कहा जाता है, आयुर्वेद ने उसे युगों पहले अमृतफल की संज्ञा दी थी. यह फल शरीर को भीतर से पुष्ट करता है, अग्नि को संतुलित करता है और जीवन में स्थिरता लौटाता है.
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार