kavita devi the famous indian wrestler

मशहूर भारतीय रेसलर कविता देवी

कविता देवी भारत की मशहूर रेसलर है. उनका असली नाम कविता दलाल है लेकिन रिंग और रेसलिंग की दुनिया में उन्हें कविता देवी के नाम से ही जाना जाता है. अपने खेल से उन्होंने लेडी खली, हार्ड केडी जैसे नाम भी कमाए है. 

रेसलिंग की दुनिया में कई भारतीय पहलवानों ने अपनी किस्मत को आजमाया है, और रिंग के मैदान में विपक्षी रेसलर्स को पटखनी देकर इतिहास रचा है. न केवल पुरुष बल्कि कई ऐसी महिला रेसलर भी रहीं हैं जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व इस बड़े मंच पर करते हुए खूब नाम कमाया है, जिनमे से कविता देवी भी एक है.

भारत के लिए सबसे पहले WWE की रिंग में उतरने वाली महिला रेसलर कविता देवी ही थीं. कविता देवी को अधिकांशतः सलवार सूट जैसे भारतीय परिधानों  में ही लड़ाई करते देखा जाता है.  

भारत की बेटी कविता देवी ने पहली महिला पहलवान के तौर पर अपना नाम दर्ज कराने से पहले कुश्ती में भी कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं. लेकिन WWE का रिंग उन्हें अधिक पसंद था इसलिए बाद में उन्होंने WWE की तरफ अपना रुख कर लिया. 

कविता देवी ने MAE YOUNG CLASSIC 2017 में अपनी पहलवानी का जौहर दिखाकर सुर्खियां बटोरी और फिर कुछ समय के बाद जब कविता देवी ने Wrestlemania 34 में अपना आक्रामक तेवर दुनिया के सामने पेश किया तो दुनियाभर के WWE पहलवान उनके खेल के कायल हो गए.   

भारतीय महिला पहलवान कविता देवी का जन्म 20 सितंबर 1987 को हरियाणा राज्य के जींद जिले की जुलाना तहसील के मालवी गाँव में हुआ था. वह एक भारतीय पेशेवर महिला पहलवान हैं. जिन्होंने सन 2016 से 2021 तक के अपने करियर में काफी नाम कमाया. कविता देवी दलाल पांच भाई-बहनों में से एक हैं.

सन 2009 में कविता देवी ने मशहूर वेटलिफ्टर गौरव तोमर से शादी कर ली और सन 2010 में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया. माँ बनने के बाद हालांकि वह कुश्ती को छोड़ना चाहती थी लेकिन अपने पति के प्रेरणा से वह एक बार फिर से मोटिवेट हुई और उन्होंने अपने करियर को दोबारा शुरू किया और बाद में पहलवानी में भारत के लिए बहुत सारे मेडल जीतकर दुनिया में अपना नाम स्थापित किया. 

कविता वेट लिफ्टिंग में एशियन गेम्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं. हालांकि बाद में उन्होंने पहलवानी को चुन लिया. शुरू से ही कविता देवी को WWE का रिंग बेहद पसंद था इसलिए उन्होंने मशहूर रेसलर द ग्रेट खली से प्रशिक्षण लेने के बाद WWE में जोरदार एंट्री की थी.  

WWE की दुनिया में कई भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खलबली मचा के रखी है और बड़े बड़े दिग्गज पहलवानों को धूल चटाई है. ऐसी ही एक भारतीय महिला पहलवान कविता देवी भी है जिन्हें हार्ड केडी के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने WWE में अपने देशी अंदाज में एंट्री कर लोगों को हैरान कर दिया था, क्योंकि रिंग में ज्यादातर उन्हें सलवार सूट में लड़ते हुए देखा गया है जिसके लिए वह पूरी दुनिया में मशहूर है.

कविता देवी ने पहलवानी के बाद पहली बार सन 2017 में WWE की दुनिया में कदम रखा था, उन्होंने NXT में ज्यादा फाइट की हैं यही कारण रहा है कि उन्हें मेन रोस्टर में जगह नहीं मिल सकी.   

बाद में उन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया, वह आखिरी बार रिंग में सन 2019 में देखी गयी थी. हालांकि कविता देवी के रिलीज को लेकर कहा कि ऐसा नहीं हुआ है. वह अपने घरेलू कामों में व्यस्त हैं जिसके कारण वह रिंग से फिलहाल दूर हैं. उन्होंने अपना आखिरी मैच 27 जुलाई 2019 को खेला था, जिसके बाद उन्हें दोबारा कभी रिंग में नहीं देखा गया.

लोग तो कविता देवी को लेडी खली के नाम भी जानते हैं क्योंकि खली की तरह ही वह भी भारतीय पहलवान हैं और उन्ही की तरह ताकतवर भी हैं. कविता देवी का वजन 70 किलो भी ज्यादा का है और उनकी हाइट करीब 5 फीट 9 इंच हैं. वहीं द ग्रेट खली का वजन लगभग 150 किलो है और उनकी लम्बाई 7 फीट  भी ज्यादा है. कविता देवी ने खली से ही अपनी रेसलिंग की ट्रेनिंग भी ली थीं.

2024 में कविता दलाल आम आदमी पार्टी के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से विधायकी का चुनाव भी लड़ चुकी. हालाँकि इसमें उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी. 

Read more at headlineshunt :

  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार