karela kadwa to hai magar hai swasthyavardhak

करेला कड़वा तो है मगर है स्वास्थ्यवर्धक

करेला एक बेहतरीन सब्जी है, जो स्वाद में भले ही कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. करेला के सेवन से खून साफ होने के साथ ही कई रोगों से निजात भी मिलती है.

एंटीआक्सीडेंट और जरूरी विटामिन पाये जाने के कारण करेले में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी भरपूर पायी जाती है. इसके अलावा कैरोटीन, बीटाकैरोटीन, लूटीन, आइरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे फ्लावोन्वाइड भी करेले में पाए जाते हैं. 

क्योंकि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिये खट्टे, मीठे, कसैले, तीखे रस की जरूरत होती है, इसमें से किसी भी रस की कमी से शरीर में विकार उत्पन्न हो जाते हैं.  करेला वात विकार, पाण्डु, प्रमेह एवं कृमिनाशक भी होता है. एक बड़े करेले के सेवन से प्रमेह, पीलिया और आफरा में लाभ मिलता है. हालांकि छोटा करेला बड़े करेले की तुलना में ज्यादा गुणकारी होता है.

कड़वा करेला ज्वर, पित्त, कफ रूधिर विकार, पाण्डुरोग, प्रमेह और कृमि रोग को ठीक करने में सहायक होता है. करेले का साग उत्तम पथ्य है, यह आमवात, वातरक्त, यकृत, प्लाहा, वृध्दि एवं जीर्ण त्वचा रोग में बहुत लाभदायक होता है. इसमें विटामिन ए अधिक मात्रा में होता है. इसमें लोहा, फास्फोरस तथा कम मात्रा में विटामिन सी भी पाया जाता है.

  • Headlineshunt
  • Please watch Video related to the article karela kadwa to hai magar hai swasthyavardhak


Read more at headlineshunt :

  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार