इरा सिंघल प्रसिद्ध भारतीय प्रशासनिक अधिकारी है, उन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमताओं और सामाजिक समस्याओं से संघर्ष के बावजूद, सिविल सेर्विसेज की परीक्षा दो बार पास करके आई आर एस अधिकारी बनने का मुकाम हासिल किया. इरा सिंघल, अपने लक्ष्य के प्रति इतनी दृढ थी कि तीसरी बार फिर परीक्षा में बैठीं और यूपीएससी परीक्षा में टॉप करके आईएएस अधिकारी बनीं.
इरा सिंघल इरा अपने जैसे उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो परेशानियों और सामाजिक दबावों से लड़ नहीं पाते है. उत्तर प्रदेश के मेरठ से आने वाली इरा सिंघल को शुरू से ही लिखने-पढ़ने का शौक था. स्कोलियोसिस नाम की बीमारी की वजह से इरा सिंघल का शारीरिक विकास सही से नहीं हो सका.
मेरठ उत्तर प्रदेश के सोफिया गर्ल्स स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद इरा सिंघल ने दिल्ली के नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया और फिर डीयू से एमबीए की डिग्री ली.
पहले दो बार यूपीएससी परीक्षा पास करके आई आर एस पद पर चयनित होने के बावजूद 62% लोकोमोटर दिव्यांगता के चलते उन्हें विभाग ने ज्वाइन नहीं करने दिया गया, तो इरा ने इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़कर सन 2014 में केस जीतकर आई आर एस अधिकारी में कार्यभार संभाला. हालाँकि वह यहीं नहीं रुकी और, उन्होंने एक बार फिर सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी और 2014 में यूपीएससी टॉप कर देश की पहली दिव्यांग महिला यूपीएससी टॉपर बनकर इतिहास रचा. साथ ही उन्होंने अपने आईएएस अफसर बनने के सपने को भी पूरा किया.
आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय