guru ravidas ji ka jeevan parichay

गुरु रविदास जी का जीवन परिचय

गुरु रविदास जी भारत के एक महान संत, गुरु, दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक और ईश्वर अनुयायी थे, जो 15 वीं शताब्दी में हुए थे. उन्हें संत कुलभूषण, कवि, संत शिरोमणि आदि उपाधियों से सम्मानित किया जाता है. 


वह निर्गुण संप्रदाय के सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख गुरुओं में से एक थे और उत्तर भारतीय भक्ति आंदोलन के प्रमुखों में से एक थे. संत रविदास जी ने अपने प्रेमियों, अनुयायियों और समाज के लोगों को कविता, भजनों के अपने महान लेखों से अपने मन को शुद्ध पवित्र करने और भगवान के प्रति अपने प्रेम भाव को दर्शाने के लिए विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिए थे. अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. 

अपने गहन वैचारिक वचनों से संसार को प्रेम, एकता और भाईचारे का सन्देश दिया. रविदास जी ने जीवन भर समाज में फैली कुर्ती जैसे जात पात भेद भाव ऊँचा नीचे को दूर करने के लिए काम किया. रविदास की कृपा दृष्टि से करोड़ों लोगों का उद्धार हुआ इनमें से उनकी परम भक्त मीराबाई भी एक थी. 
संत शिरोमणि रविदास जी का जन्म माघ पूर्णिमा को रविवार के दिन सम्वत 1433 में वाराणसी जिले में हुआ था. 

रविदास जी के जन्म के सम्बन्ध में एक दोहा भी प्रचलित है.

चौदह सौ तैंतीस की माघ सुदी पन्दरास
दुखियों के कल्याण हित प्रगटे श्री रविदास

रविदास जी जाति से चमार थे और जूते बनाने के अपने पुश्तैनी काम को ही अपनी आजीविका के लिए चुना था. रविदास जी के पिता का नाम रग्घू या राघवदास (कुछ जगह श्री संतोखदास) के प्रमाण मिलते है तथा माता का नाम श्रीमती कलसा देवी (कुछ जगहों पर घुर्बनिया) बताया जाता है.

संत होते हुए भी रविदास जी ने गृहस्थ जीवन भी स्वीकार किया था. उनकी पत्नी का नाम लोना था, जिनसे रविदास का एक पुत्र विजयदास और पुत्री रविदासिनी थे.

चौदहवीं शताब्दी में जब समाज में छुआ-छूत, जात-पात, वर्ण, पाखंड और अंधविश्वास बहुतायत में था. संत रविदास ने सामान्य बोलचाल की भाषा में इन सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज़ उठाई और बहुत से दोहों की रचना करके वाह्य आडम्बरों का विरोध किया और लोगों को भी प्रेरित किया. 

प्रत्येक वर्ष माघ मास की पूर्णिमा तिथि को भारतवासियों और रविदास जी के अनुयायियों द्वारा रविदास जयंती बड़े धूम धाम और हर्षोल्लास से मनाई जाती है. 

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का