gunalan kamalini the woman cricketer

गुनालन कमलिनी द वूमन क्रिकेटर

गुनालन कमलिनी युवा और जुझारू भारतीय महिला क्रिकेट प्लेयर है. जो अपनी बेहतरीन विकेटकीपिंग और बाएं हाथ की बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है.  

17 वर्ष की आयु में गुनालन कमलिनी ने 30 दिसंबर, 2025 को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 12 गेंदों में 12 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने दो चौके लगाए.  

गुनालन कमलिनी एक ऐसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, जो आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 में भारत के लिए दूसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं. इस टूर्नामेंट के अच्छे प्रदर्शन की वजह से ही गुनालन कमलिनी को अंतराष्ट्रीय एकादश में जगह मिली थी. 

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार युवा प्रदर्शन करते हुए अपने अंतराष्ट्रीय टीम में आगाज से कुछ ही महीने पहले, मलेशिया में आयोजित आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के दूसरे संस्करण में, युवा खिलाड़ी गुनालन कमलिनी ने सात पारियों में 104.37 के स्ट्राइक रेट और 35.75 के औसत से 143 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल थे.

दबाव में भी शांत स्वभाव और भारत के लिए पारी को संभालने की गुनालन कमलिनी की अद्भुत क्षमता उनको अन्य खिलाडियों से अलग बनाती है.

तमिलनाडु से आने  वाली गुणालन कमलिनी एक प्रतिभाशाली बाएं हाथ की विकेटकीपर-बल्लेबाज होने के साथ-साथ शानदार ऑलराउंडर भी हैं.

इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग डब्ल्यूपीएल में भी वह मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की एक भरोसेमंद प्लेयर है. 18 फरवरी, 2025 को वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए गुनालन कमलिनी ने डब्ल्यूपीएल में पदार्पण किया था. महिला प्रीमियर लीग में पदार्पण के समय उनकी आयु मात्र 16 साल और 213 दिन थी और तब वह आईपीएल में डेब्यू करने वाली सबसे युवा प्लेयर बनी थी. 

जिसके बाद से मुंबई की आईपीएल फ्रेंचाइजी का उन पर भरोसा लगातार बरकरार है, जिसका पता इस बात से चलता है कि 27 नवंबर, 2025 को चौथे डब्ल्यूपीएल संस्करण के की मेगा नीलामी से पहले ही फ्रेंचाइजी ने गुनालन कमलिनी को 50 लाख की भारी धनराशि से रिटेन किया था. तमिलनाडु से आने वाली गुणालन कमलिनी

जुलाई, 2026 में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले 10वें आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए गुनालन कमलिनी को काफी महत्वपूर्ण प्लेयर माना जा रहा है. जिनकी विकेटकीपिंग की तीक्ष्णता, और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने की अद्भुत प्रतिभा तथा निडर स्ट्रोकप्ले का मिश्रण उन्हें अन्य खिलाडियों से अलग बनाता है. 

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का