भारतीय जनता पार्टी भारत की राजनीती में नए आयाम स्थापित करते हुए आगे बढ़ती जा रही है. जो लोग ये कहते है मोदी जी के बाद क्या होगा तो मोदी जी के बाद योगी, फड़नवीस, शिवराज सिंह चौहान, हेमंत बिस्वा सरमा, विप्लव देव, सम्राट चौधरी और अन्ना मलाईं, तेजस्वी सूर्या जैसे युवाओं की नयी पीढ़ी तैयार हो चुकी है.
जब देश को जिस चीज की जरुरत होती है, देश की जनता उस चीज को अपने विवेकपूर्ण मतदान से सदैव पूरा करती आयी है. भारत की जनता ही इस देश का भविष्य तय करती रही है, ईश्वर की बड़ी असीम कृपा है इस देश पर, जैसी इस भारत को चाहिए उसी तरह की सरकार प्रदेशों एवं देश को मजबूत नेतृत्व किसी ना किसी रूप मे मिला है.
देश ने 1996 मे ही एक मजबूत नेतृत्व की खोज कर अटल जी के हाथ मे देश को दिया, फिर देश ने 2014 मे लोगो का चहेता नेतृत्व नरेंद्र मोदी जी के रूप में लाकर बिठा दिया, आज देश की जरुरत है मोदी जी,अगर मोदी जी नहीं तो देश का भविष्य भी डग डगा जाएगा.
2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सीटों में बढ़ोतरी के साथ एक बार फिर से प्रधानमंत्री बने तो इस बार अमित शाह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए. अमित शाह गृह मंत्री बने तो राजनाथ सिंह को रक्षामंत्री का कार्यभार सौंपा गया. वित्त मंत्रालय निर्मला सीतारमण के पास ही रहा और रेल मंत्रालय अश्वनी वैष्णव को सौंपा गया.
दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के स्थानीय निकाय चुनाव 2022 में बीजेपी तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, इसका पूरा श्रेय IPS की नौकरी छोड़कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने के अन्नामलाई जी को जाता है. भाजपा ने 132 नगर पंचायत वार्ड सदस्य सीटों पर जीत हासिल किया.
लोकसभा चुनाव 2024 भी मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने लड़ा और इस बार बीजेपी ने टारगेट सेट किया 400 से अधिक लोकसभा सीटों का. चुनावों के नारा दिया गया अबकी बार 400 पार हालांकि चार सौ पार तो दूर बहुमत के लिए आवश्यक 272 लोकसभा सीटों के आंकड़े से दूर भाजपा का 250 सीटों का आंकड़ा भी न छू पाना, उसका इन चुनावों में अति आत्म विश्वास कहा जाये या उसके कार्यकर्ताओं और वोटर्स की यह निष्क्रियता कि भाजपा आसानी से 400 सीट जीत लेगी.
हालांकि बहुमत से दूर रहने पर भी, आसानी से केंद्र में एक मजबूत सरकार बना लेने में सफल रही बीजेपी की यह मजबूती ही मानी जाएगी, कि वह ऐसी हारों को मैनेज करके आगे की बड़ी सफलताओं में जुट जाती है जो उसने करके दिखाया 2024 लोकसभा चुनावों के बाद हुए दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, बिहार जैसे प्रदेशों में जबरदस्त चुनावी जीत दर्ज करके. उड़ीसा में नवीन पटनायक के लम्बे राज को समाप्त करना हो या बिहार में नितीश कुमार के दशकों लम्बे राज को अपने साथ लेकर बिहार में भाजपा के सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना, भारतीय जनता पार्टी हर प्रकार की परिस्थिति को अपने अनुकूल करने में सफल रहती है, भले ही वह परिस्थिति विपरीत क्यों न हो.
उत्तर भारत में अपनी जड़ें बहुत मजबूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी दक्षिण भारत में भी चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के साथ मिलकर सरकार बनाने में सफल रही और भारतीय जनता पार्टी का विस्तार कर रही है.
मई 2026 में एक बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनावों में जेट दर्ज करते हुए पार्टी का विस्तार किया. पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी के गृह राज्य में आजादी के बाद पहली बार सरकार बनाने में सफल रही, साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने असम और पॉन्डिचेरी में भी एक बार फिर जी जबरदस्त जीत दर्ज की.
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार