cucumber the king of salads

सलाद का शहंशाह गुणकारी खीरा

खीरे का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, विशेषकर गर्मियों के मौसम में तो यह सबसे अच्छा माना जाता है. खीरा बेहतर पाचन तंत्र, वजन कम करने, त्वचा की सुंदरता, शरीर की हाइड्रेशन, आंखों की दृष्टि आदि के साथ अनेक गुणों से भरपूर होता है. पोषक तत्वों से भरपूर और कम कैलोरी वाला होने की वजह से खीरा बहुत खाया जाता है 

खीरा खाने के प्रमुख फायदे निम्नलिखित है  -

- खीरा शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, क्योंकि खीरे में लगभग 95% पानी होता है. इसलिए यह शरीर में पानी की कमी डिहाइड्रेशन को दूर करके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है.

- एक बेहतरीन नेचुरल डिटॉक्सिफायर के रूप में भी खीरे का उपयोग किया जाता है, क्योंकि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है.

- वजन घटाने में भी खीरा सहायक होता है क्योंकि खीरे में कैलोरी बहुत कम होती है. साथं ही इसमें पानी और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिसकी वजह से इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जो ओवरईटिंग से बचाने में भी सहायक होता हैं. 

- पाचन में भी खीरे में मौजूद फाइबर सहायक होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. खीरा कब्ज कांस्टिपेशन की समस्या को भी दूर करने में बहुत प्रभावी  और कारगर है जो आंतों की नियमित सफाई में मदद करता है.

- आयुर्वेद के अनुसार, खीरे की ठंडी तासीर पित्त को शांत करती है, जिससे एसिडिटी और अपच की समस्या में राहत मिलती है.

- त्वचा और आंखों के लिए भी खीरे में पाए जाने वाले सिलिका और एंटीऑक्सीडेंट्स लाभकारी होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं. खीरे के स्लाइस आंखों पर रखने से आंखों की थकान और सूजन कम होती है, और उन्हें ठंडक मिलती है.

- ब्लड प्रेशर नियंत्रण करने में खीरे में मौजूद पोटैशियम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पोटैशियम एक महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट है जो शरीर में सोडियम के नकारात्मक प्रभावों को संतुलित करने में मदद करता है. यह उच्च रक्तचाप हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में सहायता करता है, जिससे हार्ट हेल्थ इम्प्रूव होती है.

- क्योंकि खीरा विटामिन K से भरपूर होता है, तो यह हड्डियों के स्वास्थ्य और रक्त के थक्के जमने ब्लड क्लॉटिंग की प्रक्रिया के लिए आवश्यक तत्वों की पूर्ती करता है.

- रक्त शर्करा ब्लड शुगर में खीरा बहुत सहायक होता है, क्योंकि खीरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. इसका सेवन रक्त शर्करा के स्तर को अचानक बढ़ने से रोकने में मदद करता है, इसलिए खीरा मधुमेह रोगियों के लिए एक अच्छा आहार विकल्प माना जाता है.

खीरे को सलाद, रायता, या जूस के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता हैं और इसके सभी फायदे उठाये जा सकते हैं.

खीरे का उपयोग करते समय कुछ बातों को ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, क्योंकि अपनी ठंडी तासीर की वजह से यह कुछ जगह हानिकारक भी हो सकता है.

साँस की बीमारी से जुड़े लोगो को खीरे का सेवन कम करना चाहिए. बीमारी में और ठंड लगने पर भी खीरा खाने से बचना चाहिए. खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भी बचना चाहिए. क्योंकि खीरे में अत्यधिक मात्रा में विटामिन के और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसे रात में खाने से ठंड लगने की संभावना रहती है. खीरा आसानी से नहीं पचता है और रात में सुपाच्य भोजन करने की ही सलाह दी जाती है.

इसके अलावा जिन्हे खीरे से एलर्जी हो, पेट में अल्सर हो अथवा गर्भवती होने पर भी खीरा कम मात्रा में खाना चाहिए.  खीरे के साथ दूध का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

  • Headlineshunt
  • Please watch Video related to the article cucumber the king of salads


Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का