biography of priya saroj

प्रिया सरोज का जीवन परिचय

प्रिया सरोज भारत की एक फेमस सेलेब्रिटी है. एक कुशल राजनीतिज्ञ और मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह की वाइफ के रूप में भी लोग उन्हें जानते है.    

सन 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद बनी प्रिया सरोज 18 वीं लोकसभा की सबसे युवा महिलाओं सांसदों में से एक थीं. 25 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनी, प्रिया सरोज की अपनी एक राजनीतिक विरासत है जिसे उन्होंने आगे बढ़ाया है. प्रिया सरोज के पिता तूफ़ानी सरोज समाजवादी पार्टी से तीन बार सांसद रहे हैं.

प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर, 1998 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था. दिल्ली यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी से ग्रेजुएशन करने के बाद नोएडा की प्रसिद्ध एमिटी यूनिवर्सिटी से प्रिया ने लॉ की पढ़ाई की है. जिसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस करने लगी और भविष्य में जज बनने की इच्छा रखती थीं.

लेकिन सन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पिता तूफ़ानी सरोज की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का उनको मौका मिला तो उन्होंने वकालत से शिफ्ट करते हुए फुल टाइम पॉलिटिक्स करने का निर्णय लिया.

2024 के लोकसभा चुनाव के समय वैसे तो समाजवादी पार्टी अपने पुराने कार्यकर्त्ता और प्रिया के पिता तूफ़ानी सरोज को ही मछलीशहर से अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाना चाहती थी, लेकिन उस समय वह मछलीशहर लोकसभा के ही अंतर्गत आने वाली केराकत विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक थे. ऐसे में पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रिया सरोज को एक मज़बूत लोकसभा विकल्प के तौर पर देखा और चुनाव लड़वाने का फैसला किया.

प्रिया सरोज को जब लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का ऑफर मिला तो उन्होंने यह अवसर सहर्ष स्वीकार किया और चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हो गईं. और उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति के लिए रिज़र्व मछलीशहर लोकसभा सीट से 2024 में प्रिया सरोज सांसद चुनी गईं. उन्हें कुल 4,51,292 वोट मिले थे.

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रिया ने कहा था, कि दस साल पहले जब मैं अपने पिता के साथ कभी-कभी लोकसभा में आती थी तो लोग कहते थे, सांसद जी की बेटी हैं और आज दस साल बाद जब मैं संसद में आई तो लोगों ने मेरे पिता के लिए कहा कि वो सांसद जी के पिता हैं. यह क्षण मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी. 

सन 2018 में जब शाहरुख़ ख़ान की आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिंकू सिंह को 80 लाख रुपए में आईपीएल के लिए अनुबंधित किया, तो इसके कुछ दिनों बाद से ही प्रिया सरोज की रिंकू सिंह के साथ शादी की ख़बरें ज़ोर पकड़ने लगी थीं. 

फिर 8 जून 2025 को जब प्रिया सरोज की सगाई रिंकू सिंह से हुई तो कभी अफवाह लगने वाली प्रिया सरोज और रिंकू सिंह लव स्टोरी हकीकत में बदल गयी. प्रिया की सगाई के समय उनके पिता तूफ़ानी सरोज ने अपनी बेटी प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के रिश्ते के बारे में कहा था, कि दोनों एक साल से ज़्यादा वक़्त से एक दूसरे को जानते थे, एक-दूसरे को पसंद करते थे लेकिन परिवार की सहमति चाहिए थी जो अब मिल गयी है और दोनों परिवार इस शादी के लिए तैयार हैं. 

8 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में प्रिय सरोज ने रिंकू सिंह से सगाई की तो समारोह में राजनीतिक और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों उनको आशीर्वाद देने पहुंची. जिनमें समाजवादी पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव, एसपी सांसद जया बच्चन जैसे जाने-माने कई चेहरे नज़र आए. वहीं कई पूर्व क्रिकेटर्स और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी सगाई समारोह में शिरकत की.

सगाई के समय एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए प्रिया सरोज काफी भावुक नज़र आईं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफ़ी शेयर भी की गयी.

अपनी सगाई की चार अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए, प्रिया सरोज ने 
लिखा, कि ये दिन हमारे दिलों में लंबे समय से था - लगभग तीन सालों से और इसके इंतज़ार में गुज़रा हर सेकंड बेमिसाल था. और उनकी ये पंक्तिया फैंस का दिल जीतने में सफल रही. 

प्रिया सरोज का जीवन एक ऐसे संभ्रांत परिवार में बीता, जिसमें उन्हें बचपन से ही पावर और पॉलिटिक्स को क़रीब से देखने का मौका मिला है, तो वहीं उनके हमसफ़र रिंकू सिंह का सफ़र संघर्षों से भरा रहा है. क्रिकेट की दुनिया में सुपरस्टार बनने से पहले तक उनका परिवार एक बड़े मुश्किल दौर से गुज़रा था.

रिंकू सिंह खुद बताते कि उन्हें एक वक़्त पर उन्होंने कोचिंग सेंटर में पोंछा लगाने की नौकरी भी की है, लेकिन उन्होंने अपने क्रिकेट पर फ़ोकस बनाये रखा और बहुत मेहनत की.

हालांकि प्रिया सरोज मानती है कि भले ही उनके जीवन में उतना संघर्ष नहीं रहा, लेकिन उनके पिता ने काफ़ी चुनौतियों को पार करके राजनीति में अपनी जगह बनाई है. प्रिया सरोज कहती हैं, कि अनुसूचित जाति से आने और तमाम भेदभाव झेलने के बावजूद मेरे पिता जी ने राजनीतिक मुकाम हासिल किया है. 

मेरे दादाजी एक किसान थे, और परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. सन 1999 में जब पापा ने पहली बार संसदीय चुनाव लड़ा तब उन्होंने लोगों से चंदा इकट्ठा करके चुनाव का ख़र्च वहन किया था. इस दौरान उन्होंने मोटर साइकिल से ही अपना पूरा चुनाव प्रचार किया था.

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह 18 नवंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधेंगे. 

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का