biography of petal gahlot

पटेल गहलोत का जीवन परिचय

पेटल गहलोत भारत की मशहूर प्रशाशनिक अधिकारी है. आईएफएस अधिकारी पेटल गहलोत सितम्बर 2025 में काफी चर्चा में रही जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र  में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के झूठे दावों का जवाब देते हुए कहा था कि पाकिस्तान अपने घर में आतंकवाद को बढ़ावा देता है और फिर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत पर उंगली उठाने की कोशिश करता है.

उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयानों पर UN में भारत की तरफ से तीखी और प्रभावशाली प्रतिक्रिया देते हुए यह भी साफ साफ कहा था कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान की झूठी बयानबाजी से यह तथ्य बदलने वाला नहीं है.

पेटल गहलोत तब इंडियन फॉरेन सर्विसेज अधिकारी थी, और संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत थी. 

संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान उन्होंने पाकिस्तान द्वारा उठाए गए मुद्दों का कड़ा और तार्किक खंडन किया तो उनकी इस प्रतिक्रिया की सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया में खूब सराहना की गई. इसी वजह से वे अचानक चर्चा का विषय बनीं, सुर्ख़ियों में आयी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका नाम प्रमुखता से उभरा.

मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट के बाद पेटल गहलोत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ही मास्टर्स की डिग्री ली. पेटल गहलोत की ग्रेजुएट लेवल की एजुकेशन ने उन्हें राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को गहराई से समझने का बेस दिया.

पढ़ाई, कला और संगीत की ओर बचपन से विशेष झुकाव रखने वाली पेटल गहलोत सोशल मीडिया पर खुद को एक भाषा प्रेमी और म्यूजिशियन के तौर पर प्रेजेंट करती हैं. कूटनीति के अलावा वह कला और संगीत में भी गहरी रुचि रखने वाली पटेल गहलोत गिटार बजाती हैं और गीत गाने का शौक रखती हैं. फ्रेंकोफोन दिवस पर उनके Göttingen गाने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.

सन 2014 में हुई यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 96वीं रैंक हासिल करने वाली पेटल गहलोत ने सन 2015 में भारतीय विदेश सेवा जॉइन की थी. इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय में जूनियर सेक्रेटरी के रूप में काम किया. पेटल गहलोत यूरोप-वेस्ट डिवीजन में भी काम कर चुकी हैं. पेरिस और सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय मिशन में भी उनकी पोस्टिंग हुई थी. इन उच्च स्तरीय अनुभवों ने ही पेटल गहलोत को वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाया.

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का