biography of pankaj chaudhary

पंकज चौधरी का जीवन परिचय

पंकज चौधरी प्रसिद्ध भारतीय राजनीतज्ञ है. पंकज चौधरी उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के कद्दावत नेता माने जाते हैं. कुर्मी समाज में उनकी अच्छी पकड़ है. एक लम्बे समय तक भारतीय संसद में महराजगंज लोकसभा क्षेत्र का सांसद के  प्रतिनिधित्व कर चुके पंकज चौधरी को राजनीती का गहरा अनुभव है. 

14 दिसंबर 2025 को पंकज चौधरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. तत्कालीन सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पंकज चौधरी ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष का नामांकन किया. 

20 नवंबर 1964 को गोरखपुर में जन्मे पंकज चौधरी के पिता स्वर्गीय भगवती प्रसाद चौधरी एक जमींदार थे और पंकज चौधरी की माता उज्ज्वल चौधरी, राजनीतिक क्षेत्र से आती है, वह महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं. पंकज चौधरी ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली है. 

पंकज चौधरी का विवाह 11 जून 1990 को भाग्यश्री चौधरी से हुआ था. भाग्यश्री चौधरी सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहती हैं. पंकज चौधरी और भाग्य श्री को एक पुत्र रोहण चौधरी और एक पुत्री श्रुति चौधरी हैं. 

यूपी के महराजगंज संसदीय क्षेत्र से सात बार के सांसद रह चुके पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं. 

अपना राजनीतिक सफर सन 1989 में पंकज चौधरी ने गोरखपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़कर शुरू किया था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी. इसी साल 1989 में ही गोरखपुर से कटकर महाराजगंज अलग जिला बना, तो पंकज चौधरी ने महाराजगंज को ही अपनी राजनीति का केंद्र बना लिया. 

पंकज चौधरी का नाम तब सुर्खियों में आया था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैदल चलकर उनके घर पहुंचे थे. दरअसल, 

गोरखपुर के घंटाघर हरिवंश गली में पंकज चौधरी का घर है. जिसका रास्ता काफी संकरा है, इसीलिए जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगभग 200 मीटर दूर पैदल चलकर उनके घर पहुंचे थे, तो पंकज चौधरी सुर्ख़ियों में आ गए थे.  

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का