एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी भारत की सुप्रसिद्ध संगीतकार थी, उनका पूरा नाम मदुरै षण्मुखवडिवु सुब्बुलक्ष्मी था. श्रीमती सुब्बुलक्ष्मी का जन्म 16 सितम्बर 1916 को तमिलनाडु के मदुरै शहर में हुआ. 11 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला सार्वजनिक प्रदर्शन रॉक हॉट मंदिर में किया था. सन 1929 में प्रतिष्ठित मद्रास संगीत अकादमी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर, खुद को मुख्य संगीतकारों में स्थापित किया था.
उन्होंने कई फ़िल्मों में अभिनय भी किया, फिल्म मीरा मे उनके द्वारा निभाई गयी मुख्य कलाकार की भूमिका लोगो द्वारा बहुत पसंद की गयी थी. सन 1936 में सुब्बुलक्ष्मी की मुलाकात स्वतंत्रता सेनानी टी. सदाशिवम से हुई और एक दूसरे को जान समझ कर सन 1940 में दोनों ने विवाह कर लिया. सदाशिवम की पहली पत्नी से हुए बच्चों को भी सुब्बुलक्ष्मी ने अपनी सगी संतान की तरह पाला.
अंतराष्ट्रीय पटल पर सन 1966 में, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, यू थान्ट द्वारा एम एस सुब्बुलक्ष्मी को संयुक्त राष्ट्र संघ में एक विशेष संगीत कार्यक्रम देने के लिए आमंत्रित किया गया था. संयुक्त राष्ट्र में किसी भी भारतीय शास्त्रीय संगीतकार द्वारा दी गयी यह पहली प्रस्तुति थी. एम एस सुब्बुलक्ष्मी ने भारत की सांस्कृतिक राजदूत के रूप में लंदन, न्यूयॉर्क, कनाडा सहित कई जगहों की यात्रा की.
सन 1988 में एम एस सुब्बुलक्ष्मी भारत गणराज्य के सर्वोच्च राजकीय सम्मान भारत रत्न सम्मान के सम्मानित होने वाली वाली पहली महिला संगीतकार बनी.
11 दिसंबर 2004 को एम एस सुब्बुलक्ष्मी का देहांत चेन्नई में हुआ था.
आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर