biography of arjun tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर का जीवन परिचय

अर्जुन तेंदुलकर भारत के हरफनमौला क्रिकेटर है. महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अक्सर भाई-भतीजावाद और नेपोटिजम की टिप्पणियों का सामना करना पड़ता हैं, बावजूद इसके वह कई बार खुद को एक नैसर्गिक प्रतिभा के रूप में साबित कर चुके है. जैसा कि उन्होंने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक बनाकर भी किया था.

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए यादगार शतक जड़ा था. ताकतवर मुंबई सर्कल में टफ कॉम्पिटिशन और मौकों की कम संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने प्रथम श्रेणी सर्किट में गोवा के लिए खेलने का निर्णय लिया था. जहां पर अपने प्रथम श्रेणी पदार्पण पर एक शानदार शतकीय पारी बनाकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर के कीर्तिमान की बराबरी कर ली थी.

अर्जुन तेंदुलकर हालांकि एक औसत क्रिकेटर थे, लेकिन उनमें हमेशा खुद को बेहतर बनाने की एक भूख थी. सन 2021 की आईपीएल नीलामी में जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा तो उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. हालांकि उन्हें अपनी फ्रैंचाइजी के लिए खेलने का कोई मौका नहीं मिला, लेकिन उन्हें खेल के सर्वश्रेष्ठ दांव पेंच सीखने का मौका मिला.  जिसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के फ़ाइनल में शालीनता से गेंदबाजी की और अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक भी लगाया था.

दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से अर्जुन तेंदुलकर खेल की बारीकियां सीख चुके हैं. डॉमेस्टिक क्रिकेट में अपने कॅरियर की शुरुआत से पहले योगराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के अनुरोध के बाद अर्जुन को सिर्फ 15 दिनों तक प्रशिक्षित किया था.

जून 2026 में मुंबई टी 20 लीग में ए आर सी एस अँधेरी की और से खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ 3 विकेट लिए और साथ ही 66 रनों की हरफनमौला पारी खलते हुए, अपनी टीम को जीत दिलाई और मैन आफ द मैच के साथ ही सुर्खियॉं भी बटोरी थी.   

Read more at headlineshunt :

  •     आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     डॉ सी पी मैथ्यू का जीवन परिचय
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय