biography of amol muzumdar

अमोल मजूमदार का जीवन परिचय

अमोल मजूमदार का पूरा नाम अमोल अनिल मुजुमदार है और वह मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर है. सन 2025 में जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला क्रिकेट विश्वकप जीता तो अचानक अमोल मजूमदार सुर्ख़ियों में आ गए. जिसका कारण था, इस जीत के लिए भारत की रीढ़ की हड्डी बने महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार.   

अमोल मजूमदार का जन्म 11 नवंबर 1974 को हुआ था. मुख्य रूप से दाएं हाथ के बल्लेबाज अमोल मजूमदार डोमेस्टिक लेवल पर पहले मुंबई और फिर असम के लिए काफी  समय तक खेले. 

रणजी ट्रॉफी में भारत की प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने का अमरजीत कैपी का रिकार्ड तोड़कर हेडलाइंस में जगह बनायीं थी. उनके इस रिकॉर्ड को फिर बाद में जाके वसीम ज़ाफर ने तोड़ा था. 

मुंबई रणजी टीम से खेलते हुए साल दर साल रनों का अंबार लगाने वाले इस बट्समन का ये दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि कभी भी इनका चयन भारतीय राष्ट्रीय टीम में नहीं हो सका. क्योंकि इनके दौर में सचिन, सहवाग, गांगुली, द्रविड़ और वी वी एस लक्ष्मण जैसे बड़े दिग्गज खिलाडी भारतीय टीम का अहम् हिस्सा थे.   

अमोल मजूमदार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अक्टूबर 2023 को नियुक्त किये गए थे, उनसे पहले रमेश पोवार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच थे, हालांकि रमेश के बाद और अमोल मजूमदार से पहले यह पद लगभग 10 महीने तक खाली भी रहा था.

इससे पहले अमोल मजूमदार आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के भी हेड कोच रह चुके थे. साथ ही एक बार साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के भारतीय दौरे पर वह उनके भी कोच रहते थे. इसके अलावा मुंबई और अंडर 19 तथा अंडर 23 टीम के कोचिंग स्टाफ का भी अमोल मजूमदार हिस्सा रह चुके है. नीदरसलैंड टीम के बैटिंग कंसल्टेंट भी रह चुके है.

जिस समय अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कोचिंग की कमान सौंपी गयी थी तो यह टीम कम अनुभवी और युवा थी, क्योंकि दो बड़ी अनुभवी खिलाडी मिताली राज और झूलन गोस्वामी तब कुछ समय पहले क्रिकेट से रिटायर हुई थी.

मगर अमोल मजूमदार की छत्र छाया में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कमाल करते हुए विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का ख़िताब भारत के नाम कर दिया. जो कि अमोल मजूमदार द्वारा की गयी क्रिकेट और भारत की लम्बी सेवा का ही प्रतिफल कहा जायेगा.  

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का