barsane wali shri radha rani

बरसाने वाली श्री राधा रानी

श्री राधा रानी जी राजा वृषभानु और रानी कीर्ति देवी की संतान है. कहा जाता है कि जब राजा वृषभानु बरसाना मे यज्ञ करने के लिए भूमि की सफाई कर रहे थे, तब भूमि से कन्या के रुप में श्री राधा रानी मिली थी. राजा वृषभानु ने इस कन्या को अपनी पुत्री मानकर इसका लालन-पालन किया. 

एक अन्य कथा के अनुसार जब भगवान श्री हरि विष्णु जी ने कृष्ण अवतार में जन्म लिया था, तब उनके साथ उनकी पत्नी लक्ष्मी जी, राधा जी के रुप में पृथ्वी पर अवतरित हुईं थीं.

कुछ लोग मानते है कि राधा रानी जी का जन्म नहीं हुआ था बल्कि वे अवतरित हुई थीं. मथुरा में यमुना जी के किनारे पर स्थित रावल नामक एक गांव के पास, यमुना नदी में कमल के फूल पर राधा रानी जी तैरती हुई मिली थीं.

आज भी रावल में राधा रानी की बचपन की मूर्ति विराजमान है और वंहा राधा रानी को लाडली जू बोला जाता है. ऐसा कहा जाता है कि राधा जी  भगवान श्री कृष्ण से साढ़े ग्यारह महीने बड़ी थीं और जन्म से ही उनकी आँखें बंद थीं जो श्री कृष्ण जी के जन्म होने के बाद ही खुली थीं.

मथुरा में क्योंकि कंस का अत्याचार था तो रावल से वृषभानु जी श्री राधा रानी को लेकर बरसाना आ गये थे. बरसाना में राधा महल के साथ साथ उनकी माँ कीर्ति जी के नाम पर कीर्ति महल भी बना हुआ है, जिसमें राधा रानी अपनी माँ की गोद में बैठी नजर आती हैं. राधा रानी को श्री कृष्ण की प्रेममूर्ति, उनकी आत्मा और उनका सर्वोच्च प्रेम कहा जाता है. 

भक्तों की दृष्टि में राधा रानी स्वयं भगवान कृष्ण की आंतरिक शक्ति हैं, जो उनके साथ अभिन्न रूप से जुड़ी हुई हैं, राधा रानी न केवल श्रीकृष्ण की प्रिया हैं, बल्कि उनके प्रेम और भक्ति का चरम स्वरूप भी हैं.

राधा रानी का प्रेम भगवान श्री कृष्ण जी के प्रति शुद्ध, निस्वार्थ और अनंत है. अपनी भक्ति और समर्पण में वह  स्वयं को पूरी तरह श्री कृष्ण जी को समर्पित कर देती हैं. कहा जाता है कि राधा और कृष्ण का प्रेम आत्मा और परमात्मा का एक ऐसा मिलन है, जहां राधा अपने अस्तित्व को श्रीकृष्ण में विलीन कर देती हैं.

इसीलिए राधा रानी का नाम लेते ही हृदय में भक्ति और प्रेम की भावना जागृत हो जाती है.  श्री राधा जू के बिना श्रीकृष्ण की लीला अधूरी मानी जाती है, क्योंकि उनके प्रेम के माध्यम से ही भगवान श्री कृष्ण की वास्तविक लीलाएं प्रकट होती हैं.

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का